Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र में आज शाम को अनलॉक 3.0 की नई गाइडलाइन जारी होगी

भोपाल. मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया जानी है इस दौरान सभी शहरों और जिलों में व्यावासयिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया गया है। संक्रमण दर कम होने के बाद सबसे आखिरी में 12 जून को इंदौर शहर को अनलॉक किया गया। सीएम शिवराज सिंह ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 15 जून के बाद विवाह समारोह में 20 की जगह 40 लोग शामिल हो सकेंगे। शादी समारोह में शामिल होने वालों को अपना कोरोना टेस्ट करवाना होगा। अभी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा ताकि लोगों को यह ध्यान रहे कि खतरा अभी टला नहीं है। इसके पहले सीएम ने 31 मई को अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कहा था कि 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा ऐसे में आज इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी हो सकते है।
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में लाइट कर्फ्यू अभी जारी है इसका समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रखा गया है। वहीं कुछ जिलों में आपदा प्रबंधन समिति ने इसका समय अलग-अलग रखा है। इस दौरान रविवार के दिन लॉकडाउन रखा गया है जबकी पहले शनिवार और रविवार को दिन की लॉकडाउन रखा जाता था लेकिन इस बार शनिवार को बाजार के लिए राहत दी गई है।
वहीं कई स्थानों पर बाजार और मंडी में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिन्होंने वैक्सीनेशन करवा लिया है। आने वाले समय में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर ही बाजार में दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *