Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सीएम शिवराज ने दिये 15 जून के बाद ढील बढ़ाने के संकेत, मॉल, जिम खुलेंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में 15 जून तक लागू लॉकडाउन के बाद और छूट दिए जाने के संकेत सीएम शिवराज सिंह ने दिए है। सीएम ने कहा कि सुझाव के आधार पर अब शादियों में वर अवैप वधू पक्ष के 20-20 लोग शामिल होने की तत्काल अनुमति दी जा रही है। शादी में शामिल होने वालों का कोरोना टेस्ट करना जरूरी होगा इसके लिए सभी कलेक्टर व्यवस्था करें। अभी तक शादियों में वर और वधू पक्ष के 10-10 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। वहीं सीएम ने क्राइसिस मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बहुत ही सुखद स्थिति है। कोरोना के सिर्फ 276 नए पॉजिटिव केस मिले है। सब कुछ चलाना है लेकिन सावधानी रखना जरूरी है। क्या कब तक बंद रहेगा और किसे छूट मिलेगी ये क्राइसिस मैनेजमेंट ही तय करेगा। सीएम ने आगे कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम ने अच्छा काम किया है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पंचायत, वार्ड ब्लॉक और जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
तीन शहर में रोजाना दो अंकों में मिल रहे केस
भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कोरोना के रोजाना मिलने वाले केस अब दो अंकों में रह गए है। जबलपुर में तो यह 13 से 14 पर आ गया है। 20 जिले ऐसे है जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। हम लगभग नियंत्रण के आसपास पहुंच गए है। आज प्रदेश में पॉजिटिविटी सिर्फ 0.3 प्रतिशत रह गई है, शायद में देश में सबसे कम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान क्या खोलना है क्या बंद करना है, इलाज के काम, जनता को कैसे एजुकेट करना है ये सभी काम क्राइसिस मैनेजमेंट का हवाले था जिसे बेहतर तरीके से अंजाम दिया गया इसलिए क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के काम, कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की चर्चा पूरे देश में हुई। मध्य प्रदेश मॉडल के नाम से इसे जाना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş