Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मोदी सरकार ने ब्लैक फंगस की दवा को टैक्स फ्री किया

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने ब्लैक फंगस की दवा को टैक्स फ्री करने की मंजूरी दे दी है जबकि कोरोना से जुड़ी कई अन्य चीजों पर टैक्स की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। जीएसटी काउंसिल ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, कोविड टेस्टिंग किट और स्पेसिफाइड इन्फ्लेमेटरी डायग्नॉस्टिक किट और रेमडेसिविर पर टैक्स की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी है जबकि टोसीलिजुमाब, एम्फोटेरिसिन दवा पर पूरी तरह से टैक्स माफ कर दिया है। हालांकि जीएसटी काउंसिल ने कोरोना वैक्सीन पर 5 प्रतिशत को बरकरार रखा है।
बैठक के बाद वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 75 प्रतिशत वैक्सीन खरीद रही है और उसपर जीएसटी भी भर रही है। लोगों को सरकारी अस्पतालों में जो ये 75 प्रतिशत वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है और जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा और इसके साथ ही एम्बुलेंस पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *