Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

12 आरोपियों से 1 करोड़ का 7 क्टिवंटल गांजा पकड़ा, दो ट्रकों की सीट के नीचे छिपाकर रखा था

शहडोल. उड़ीसा से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश तक फैले गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा गुरूवार को शहडोल पुलिस ने किया। पुलिस ने गांजा तस्करी के रैकेट के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद आरोपियों से 1 करोड़ रुपए का 7 क्विंटल गांजा जब्त किया है।
एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पासिंग ट्रक से गांजा तस्करी की सूचना मिली। पता चला कि उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप रीवा ले जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अमलाई पुलिस ने संदिग्ध ट्रक सीजी 16 सीके 0339 की जांच की तो पता चला कि ट्रक के केबिन व छत के अलावा ड्राइवर सीट के पीछे वाली सीट के ऊपर 360 पैकेटों में 3 क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा है। ट्रक चालक व अन्य से पूछताछ में पता चला कि अन्य ट्रक से भी गांजा रीवा जा रहा है और उसे फॉलो करने के लिए एक कार भी साथ है जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जिलेभर में टीम सक्रिय की। इसके बाद सोहागपुर थाना क्षेत्र में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचवाय 1173 को रोक कर तलाश ली इसमें ट्रक के केबिन की पीछे वाली सीट के ऊपर बने कम्पार्टमेंट में 275 नग खाकी रंग के टेप में लिपटे हुए पैकेटों में कुल 288.75 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपियों से मिले इनपुट के बाद जयसिंह नगर पुलिस ने दोपहिया वाहन से 22 किलो गांजा जब्त किया। संदिग्ध बिना नंबर की कार से पांच आरोपियों से 50 किलो गांजा समेत 85 हजार रुपए नकद 6 फोन जब्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *