Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

डीजीपी की पहल पर मप्र पुलिस कार्टून के माध्यम से देगी कोरोना से बचने का संदेश

भोपाल. मप्र के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के निर्देश पर पीएचक्यू (पुलिस हैडक्वार्टर) ने मंगलवार से कोरोना से बचने के लिये एवं कोविड के प्रति उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिये कम्युनिटी आउटरीच के माध्यम से व्यापाक स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने जागरूकता अभियान के माध्यम से जन सामान्य की कोविड से सुरक्षा के लिये व्यापाक दिशा-निर्देश सभी पुलिस ईकाई प्रमुखों को दिये गये हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार अनलॉक की स्थिति में जन सामान्य ज्यादा से ज्यादा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा बचाव हेतु उपयुक्त व्यवहार आत्मसात करें इसलिये कम्युनिटी आउटरीच के अंतर्गत सोशल मीडिया, पोस्टर, होर्डिंग और स्टीकर आदि के माध्यम से जागरूक करने के लिये प्रति सप्ताह एक पोस्टर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया जायेगा।
पुलिस की समस्त ईकाई प्रमुख अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे कि (ट्विटर, व्हाट्सअप, फेसबुक आदि) के द्वारा इन पोस्टरों को पोस्ट करेंगे तथा जिले के अन्य सक्रिय सोशल मीडिया ग्रुप पर भी इसे प्रसारित करायेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचे और साथ ही स्टीकर बनवाकर ऑटो, टैक्सी, मिनी बस आदि वाहनों पर इस प्रकार चिपकवायेंगे कि सवारी एवं राहगीरों को दिखाई दे सके, स्व-विवेक से अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर लगवाने का भी अनुग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *