Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर यात्रा से पूर्व सिंधिया का विरोध, जयविलास पैलेस पर सिंधिया को सोते हुए पोस्टर चिपकाये

ग्वालियर. राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पोस्टर से राजनीतिक गलियारों में सियासत गरमा गयी है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जयविलास पैलेस (महल) की दीवार पर जो पोस्टर लगाये हैं। उनमें सिंधिया को सोते हुए दिखाया गया है। लिखा है कि ‘‘मध्यप्रदेश से कोरोना भाग और जनसेवक रूपी कुंभकरण ज्योतिरादित्य सिंधिया जागा’’। यह भी बोलते हुए दर्शाया गया है कि तुम लोगों ने मुझे जगाया क्यों नहीं, मप्र में मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा और कैलाश मुझ से आगे निकल गये। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ राजावत ने पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह का पुतलादहन फूलबाग चौराहा पर किया और सिंधिया के आगमन से पूर्व इस तरह के प्रदर्शन ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
क्या है पूरा मामला
करीब ढाई महीने बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर.चंबल अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह 10 से 12 जून सुबह तक ग्वालियरए भिंड व मुरैना में रहेंगे। इससे पहले बुधवार को सिंधिया दिल्ली से सीधे राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। उनके घर पर दोपहर का भोजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री से भी मिले। सिंधिया के अचानक भोपाल और उसके बाद ग्वालियर में इस तरह सक्रिय होने पर कांग्रेस ने घेरने की योजना बनाई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने बुधवार शाम सबसे पहले जयविलास पैलेस पर सिंधिया के खिलाफ पोस्टर चिपकाए। कोरोना काल में जनसेवा की भावना भूलने और उसके बाद सच्चा जनसेवक होने के नाटक करने का आरोप लगाया है।

विरोध में नहीं दिखाई दिये बड़े चेहरे
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने जयविलास पैसलेस पर पोस्टर चिपकाये, पीएम नरेन्द मोदी, मुख्यमंत्री के पुतला का दहन भी किया गया। लेकिन विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस का बड़ा चेहरा दिखाई नहीं दिया, न तो कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और नहीं दोनों कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक और सतीश सिकरबार नजर नहीं आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *