LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

इंदौर में भाजयुमो-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, SI घायल

इंदौर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए। मौके पर पहले से तैनात पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया और दोनों ओर से हंगामे की स्थिति बन गई। कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर पथराव हुआ। इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर के साथ-साथ संतरे और टमाटर भी फेंके गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया।
पथराव के बीच सब इंस्पेक्टर घायल
पथराव के बीच सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) इंदौर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड भी तोड़ दिए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रेडक्रॉस हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। इसके लिए व्यापम चौराहे से जेपी हॉस्पिटल की ओर जाने वाले मार्ग के ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। प्रदर्शन से पहले बीजेपी का एक कार्यकर्ता भीड़ देख गलती से कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा कार्यकर्ता को अपने स्कूटर पर बैठाकर भाजपा के प्रदर्शन स्थल पर छोड़ा।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *