Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से फूलबाग से गुरूद्वारा मार्ग एक माह के लिये रहेगा बन्द

ग्वालियर. यातायात को सुगम बनाने के लिये दिल्ली की रिंग रोड की तरह बनाई जा रही है। एलिवेटेड रोड के लिये अब फूलबाग से गुरूद्वारा के लिये ओवरब्रिज बनाने का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू होने जा रहा है। जिस वजह से अब फूलबाग से होटल क्लार्क्स इन होकर गुरूवा जाने वाला आगामी एक महीने के लिये ट्रैफिक के बन्द दिया गया है।
इन रास्तों की ओर न जाये
एक महीने के लिये इन रास्तों यातायात नहीं रहेगा। मुरार, ठाठीपुर, हजीरा, किलागेट, पडाव व सिटीसेंटर से गुरूद्वारा, नदी गेट, इंन्दरगंज जाने वाले सभी व्हीकल अब इस रास्ते से नहीं जा सकेंगे। शहर के इन इलाकों से आने वाले पब्लिक वाहन व प्रायवेट वाहन अब बदले हुए रूट से नदीगेट, इंदरगंज व लश्कर के लिये पहुंचेंगे।
एक महीने तक बंद रहेगा फूलबाग-गुरुद्वारा मार्ग
यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलिवेटेट रोड के लिए अब फूलबाग से गुरुद्वारा के बीच ओवरब्रिज के कंस्ट्रक्शन का काम चलेगा। इस कारण यह मार्ग बंद रहेगा। ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य करने वाली कंपनी ने अभी एक महीने के लिए डायवर्सन मांगा, लेकिन जानकारों की माने तो दो से तीन महीने यहां काम चलने के दौरान यातातया प्रभावित रह सकता है।
अब इन रूट पर चलेगा ट्रैफिक
फूलबाग की ओर से गुरूद्वारा व नदी गेट की तरफ आने वाले वाहन फूलबाग चौराहा से टर्न कर लाल बाग, पाल मार्ग का उपयोग कर, हाथीवाला गेट (जयविलास पैलेस) से मोती तबेला से होकर नदी गेट की तरफ से आ सकेंगे।
इसी तरह पड़ाव रेलवे ओवरब्रिज (पुराना और नया) की ओर से नदी गेट की तरफ आने वाले वाहन एलआईसी तिराहा से मोती महल होकर नदी गेट पहुंचेगे।
वहीं छप्पर वाला पुल, रामदास घाटी की ओर से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहन नौगजा रोड होते हुए फूलबाग की ओर जाएंगे।
इदरगंज की तरफ से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहन नदी गेट से शान-ए शौकत तिराहा होकर शिंदे की छावनी से नौगजा रोड वाले मार्ग से फूलबाग की ओर जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *