Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन ने कर्मचारियों की जायज मांगों को पूर्ण करने हेतु प्रबंध संचालक गणेशशंकर मिश्र को दिया ज्ञापन

ग्वालियर म.प्र.विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के क्षेत्रीय सचिव व मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री एलकेदुबे के नेतृत्व में मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लि. भोपाल के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्र के प्रथम ग्वालियर नगर आगमन पर संगठन ने होटल तानसेन में पुष्प गुच्छों के साथ हार्दिक स्वागत करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मांग पत्र दिया गया।
1- ग्वालियर रोशनीघर स्थित विद्युत चिकित्सालय में जॉच सम्बंधी उपकरण जैसे ईसीजी] ईको] एक्स-रे एवं ब्लड सम्बंधी जॉच हेतु मशीने तथा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध करवाया जाए।
2- कम्पनी के 33/11 केव्ही उपकेन्द्र महाराजपुरा,  कॉचमील,  गणेशपुर एवं 33/33 केव्ही सिगवारी मालनपुर में वर्षा का पानी भर जाता है जिससे दुर्घटना एवं जनहानि को रोकने हेतु उपकेन्द्र यार्ड का लेवलिंग करवाया जाए।
3- समूह बीमा योजना जीएसएलआई जो कम्पनी के द्वारा बंद कर दी गई है उसकी जमा राशि का भुगतान कर्मचारियों को शीघ्र किया जाए।
4- प्रतियोगी परीक्षा पास परीक्षण सहायक नियमित बैच 2013 की प्रतिक्षा सूची से संविदा में नियुक्त परीक्षण सहायकों को शीघ्र नियमित किया जाए।
5- गोपनीय चरित्रावली 2020-21 को ऑनलाइन लिखने के लिए पोर्टल शीघ्र तैयार किया जाए।
6- संविदा कर्मचारियों को तीन वर्ष उपरांत बॉड (अनुबंध पत् भरवाने की प्रक्रिया को समाप्त कर संविदा नीति 2018 की विसंगति को दूर किया जाए।
7- प्रयास पोर्टल में आउटसोर्स कर्मचारियों के अवकाश को अपडेट नही किया गया है जिससे कर्मचारियों को अवकाश लेने में समस्या उत्पन्न होती है प्रयास पोर्टल को अपडेट किया जाए।
8- उपकेन्द्र पर कार्यरत सबस्टेशन ऑपरेटरों को स्टाफ की कमी के कारण सप्ताहिक अवकाश नही मिल पारहा है अत कम्पनी द्वारा स्वीकृत नार्म के तहत समस्त उपकेन्द्रों पर कर्मचारियों की पदस्थापना की जाए।
9- कम्पनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का श्रमकानूनों के तहत 8.33 प्रतिशत प्रति माह बोनस दिया जाए।
10 – संगठन का पत्र दिनांक 24-8-2019 के संदर्भ में सिटीसेंटर स्थित खाली पड़ी भूमि पर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय बनवाया जाए।
11-संगठन का पत्र दिनांक 30-01-2020 के संदर्भ मे बाहर से आने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के रूकने हेतु ग्वालियर शहर में कम्पनी का विश्राम गृह बनवाया जाए।
12- कर्मचारी आवासों के रख रखाव हेतु फण्ड उपलब्ध कराया जाए।
13- नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का सी ऑफ प्रयास पोर्टल में अपडेट किया जाए।
14- रोशनीघर कैम्पस पूर्व संभाग की बिल्डिंग पूर्णत% जर्जर हालत में होने के कारण कभी भी जन हानि की संभावना को देखते हुए शीघ्र पूर्व संभाग एवं आर.एम.टी.लैब को अन्यत्र स्थनांतरित कर बिल्डिंग को डिस्मैंटल किया जावे।
15- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हायर पे स्केल की मीटिंग लग भग विगत 6 माह से नही की गई है जिस कारण कर्मचारियों को लाभ नही मिल पा रहा है।
16- विगत 7 वर्षो से पात्र संविदा कर्मचारियों को दीपावली पूर्व बोनस प्रदाय नही किया गया है] अत% पात्र संविदा कर्मचारियों को बोनस प्रदान किया जावे।
17- उपकेन्द्रों में ISHMS पोर्टल में ब्रेक डाउन ,स्विच डाउन] ट्रिपिंग] लोड आदि की ऑन लाइन रिपोर्ट दर्ज करने हेतु लेप टॉप,टेबलेट,एवं नेटवर्क की व्यवस्था की जावे जिससे अल्प वेतन पाने वाले ऑपरेटरों को स्वयं के व्यय से सिम एवं मोबाइल से निजात मिल सके।
इन्ही विन्दुओं को संगठन ने श्रीमान प्रबंध संचालक के समक्ष्य रखा गया जिस पर प्रबंध संचालक ने संगठन को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए सभी विन्दुओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर विद्युत फैडरेशन ग्वा के क्षेत्रीय सचिव एलके दुबे अध्यक्ष आरकेकौशिक,  सचिव विद्याकान्त मिश्र,  कार्यकारी अध्यक्ष अमरेश शर्मा,  प्रवीण द्विवेदी  सहित सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *