Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर पुलिस कोरोना से मुक्त हुई

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पुलिस के सामने कई चुनौतियां थीं, फ्रंटलाइन के रूप में काम करते हुए एसपी अमित सांघी, 3 थाना प्रभारियों सहित 185 के लगभग जवान संक्रमित हुए थे। संक्रमण से 2 प्रधान आरक्षकों को मौत भी हो गई। इस सबके बीच शुक्रवार को एक सुखद सूचना आई कि जिला पुलिस पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गई है। आधिकारिक रूप से कोई जवान संक्रमित नहीं है वहीं पहली लहर में 179 जवान संक्रमित हुए थे। अच्छी बात यह रही कि पहली लहर में किसी भी जवान की मौत नहीं हुई थी। दूसरी लहर ने प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर में हाहाकार मचा रखा था, प्रतिदिन करीब 1200 लोग संक्रमित हुए। कोरोना की चेन तोड़ने कोरोना कर्फ्यू लगाया गया जो डेढ़ माह तक चला। इस अवधि में पुलिस ने सड़कों पर खड़े होकर 99 प्रतिशत लोगों को मास्क लगाने के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन कराया, इसी कारण संक्रमण की चेन तोड़ने में सफल रहे।
ऑक्सीजन उपलब्ध कराई
ऑक्सीजन की किल्लत शुरू होने पर लोगों की सांसें टूट रहीं थी पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग से हटकर वर्कशापों से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाए और अस्पतालों तक पहुंचाकर लोगों की जान बचाईं।
कंटेनमेंट की निगरानी की
पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कंटेनमेंट जोन की निगरानी की इसके अलावा डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *