Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

बीएसएफ ने बीकानेर सीमा पर 54 किलो हेरोइन बरामद, अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

बीकानेर. पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी का बड़ा भंडाफोड बीएसएफ ने किया है। संभवतः अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए बीएसएफ ने 54 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग 270 करोड़ रूपये आंकी गयी है। हेरोइन पीवीसी पाइप में डालकर तारबंदी के उस पार से भारतीय सीमा में डाली गयी थी। देर रात आंधी और तूफान के बीच बीएसएफ क जवानों ने इस कार्यवाही का अंजाम दिया है। हालांकि पीवीसी पाइप को यहां तक पहुंचाने वाले पाकिस्तानी तस्कर बाद में भागने में कामयाब हो गये।
बीएसएफ के आईजी पंकज कुमार के निर्देश पर देर रात को इस कार्यवाही का अंजाम दिया है। आईजी पुष्पेन्द्र सिंह को जब घटना के बारे में पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचे और इसके साथ ही खाजूवाला की चौकी को भी सूचना दी गयी। खाजूवाला से सटी सीमा पर बीएसएफ की 127 बटालियन के जवान भी मौके पर पहुंचे। गश्त दे रहे जवानों को इसका आभास हो चुका था कि सीमा पर कुछ हरकत हो रही है। आंधी और तूफान केबीच भी सीमा पर होने वाली हरकत को देखने वाले उपकरणों के सहयोग से पाकिस्तानी तस्करों को ढूंढा गया, लेकिन वह काफी आगे निकल चुके थे।
राजस्थान के फ्रंटियर के बीकानेर सीमा पर 54 हेरोइन बरामद
राजस्थान फ्रंटियर के बीकानेर बॉर्डर पर 54 किलो हेरोइन बरामद की गई है। फ्रंटियर में ये अब तक का सबसे बड़ा सीजर है।  बरामद की गई हेरोइन की कीमत 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीकानेर से लगती भारत.पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के मुस्तैद सीमा प्रहरियों ने मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबो पर पानी फेरते हुए स्मगलिंग के नापाक प्रयास को विफल कर दिया। सीमा प्रहरियों की सजगता व बुलंद हौसलों के आगे तस्कर अपनी जान बचाते हुए मौके से भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *