ग्वालियर में आरोपी ने जॉब का लालच देकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया
ग्वालियर. 12वीं की छात्र को जॉब दिलाने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता था। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने कुछ गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
उत्तरप्रदेश के बांदा निवासी 19 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहती है। युवती 12वीं की छात्रा है और अभी कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन के कारण वह परेशान थी और आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। बांदा से उसके पिता भी पैसे नहीं भेज पा रहे थे इसी बीच उसकी पहचान मनोज राठौर से हुई। मनोज ने उसे एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा दिया साथ ही उसका हॉस्टल बदलवाकर उसे नौकरी से पहले ही कंपू में एक अन्य गर्ल्स हॉस्टल में रूम दिलाया।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी आधी रात को उसके हॉस्टल में घुस आया और उसने आते ही प्यार का इजहार किया। मना करने के बाद भी दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह उसका वीडियो बना लिया। वह इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर हर दिन हॉस्टल में आकर दुष्कर्म करने लगा। छात्रा ने बता कि आरोपी की हरकत से उसे गर्भ ठहर गया था। उसने मनोज को यह बात बताई तो उसने उसे कुछ गोलियां लाकर जबरदस्ती खिला दीं। इससे उसका गर्भपात हो गया। बावजूद वह ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था जिसके बाद परेशान होकर युवती कंपू थाना पहुंच कर शिकायत की। वहीं कंपू थाना इंचार्ज मनीष धाकड़ ने बताया कि आरोपी मनोज राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर दसकी तलाश शुरू कर दी है।

