मप्र में 15 जून से एडमिशन शुरू होंगे लेकिन स्कूल नहीं खुलेंगे- शिक्षा मंत्री इंदर सिंह
भोपाल. मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद अब जून में स्कूल खुलने के आसार नहीं है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है लेकिन स्कूल नहीं खोलेन जाएंगे। बच्चों को लेकर कोई रस्कि नहीं ले सकते है और स्थिति सामान्य होने पर ही यह संभव होगा। मंत्री समूह सप्ताह में एक बार बैठक कर कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेगा यदि संक्रमण काबू में रहता है तो ही फिर से स्कूल खोलने को लेकर विचार किया जाएगा। सरकार ने स्कूल खोलने के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे है इसके लिए लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर लिंक 2 जून से खोल दिया गया। इस पर प्राचार्यों, शिक्षा संस्थानों, अभिभावकों, स्टूडेंटस और आम नागरिकों से 30 जून तक सुझाव दे सकते है। इससे स्पष्ट है कि जून माह में स्कूल खुलने की संभावना नहीं है।
कई राज्यों ने स्कूल खोल दिए लेकिन फिद बंद करने पड़े
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में कहीं सीमित लॉकडाउन तो कहीं रात का कर्फ्यू लगाने जैसे सख्त बंदोबस्त किए गए है। लंबे समय बाद खुले स्कूल गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद करना पड़ा है। पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं को एक महीने के लिए टाल दिया गया है।

