Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

जम्मू के पुलवामा में भाजपा नेता की हत्या

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने बीजेपी के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने आज शाम को भाजपा पार्षद राकेश पंडित केघर में घुसकर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी। अधिकारियों ने बताया है कि आतंकियों की गोलीबारी मेंएक महिला भी जख्मी हुई है।
आतंकवादी ने पुलिस जवान को भी मारी गोली
एक अन्य घटना में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के एक कैम्प में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादी ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीन कर उसी पर गोली चला दी। अधिकारियों ने बताया है कि आतंकवादी की पहचान मोहम्मद अमीन मलिक के तौर पर हुई है। जिसने दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में स्थित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी के कैम्प में कांस्टेबल अमजद खान से राइफल छीन कर उसी पर गोली चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *