Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

आने वाली वेगन आर इलेक्ट्रिक, फुलचार्ज में 130 किमी चलेगी

नई दिल्ली. वेगन आर ईवी. आजकल मारूति की वेगन आर सुर्खियों में छाई हुई है। क्योंकि इसमें मारूति के बैज की जगह टोयटा का लोगो लगा हुआ है। यह कुछ और नहीं वेगन आर इलेक्ट्रिक कार है। जिसे सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है। कि टोयटा इसको लांच करने वाली है। हालांकि यह भी हो सकता है। कि यह भारत में न लांच हो या काफी बाद में लांच हो।

आने वाली है WagonR इलेक्ट्रिक 

Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक कारों को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं दिखती है, क्योंकि इसकी कीमत ज्यादा होती है और देश में अभी इलेक्ट्रिक कारों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार नहीं है।  बावजूद इसके ये भी सच है कि Maruti Suzuki 2018 से ही WagonR EV के 50 यूनिट प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है।  WagonR EV को कई मौकों पर देखा गया और ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि कंपनी बहुत जल्द ही इलेक्ट्रिक कार बाजार में धूम मचाने वाली है।  लेकिन बाद में कंपनी ने खुद ही इस पर सफाई दी कि वो हाइब्रिड और CNG गाड़ियों पर ही अपना फोकस रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *