फुलचार्ज में 110 किमी चलता है यह है बैस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर
न्यूज डेस्क. भारत में यह है बैस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है दूसरी ओर आसमान पर पहुंच चुकी पेट्रोल की कीमतों ने लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक स्कूटर व्हीकल की ओर मोड़ दिया हैं यही कारण हे कि पिछले कुछ माह में ही भारत में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लांच किये गये है। जिसमें बजाज चेतक, टीव्हीएस की आईक्यूब ने तो धमाल मचा रखा हे। हालांकि इलेक्ट्रिक स्कूटर सामान्य स्कूटर्स से महंगे आते हैं। लेकिन लांग टर्म में यह काफी किफायती साबित होते हैं। क्योकि इनका मायलेज अच्छा ओर मेंटेनेंस काफी कम होता हें तो अगर आपने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बनाया है और रहे हैं कि कोन सा स्कूअर आपके लिये परफेक्ट रहेगा तो हम आपको 5 ऐसे ऑप्शंस बता रह हैं।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर
यह है बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने आते ही बाजार में धमाल मचा दिया है इस स्कूटर में 3 किलोवाट का बैटरी पैक होता है जो 4.8 किलोवाट क्षमता की पावर देता हें यह मोटर 16एनएम का पीक टॉर्क और 6.44 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। सिंगल चाज्र में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड में 95 किमी ओर स्पोट्र मोड में 85 किमी की रेंज देता हें 5 एम्पीयर सॉकेट के जरिये इस स्कूटर को 5 घंटे में पूरा चार्ज कर सकते हैं 1 घंटे में यह 25 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। बात कीमत की करें तो भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रूपये में लांच किया गया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450एक्स

बेंगलुरू की कंपनी एथर एनर्जी ने एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। इसमें 2.4 किलो की लीथियम बैटरी हे। फुलचार्ज करने पर यह इको मोड़ में यह 58 किमी तक की रेंज देती है। जबकि राइड मोड पर 70 किमी चलती है। स्पोटर््स मोड में यह 60 किमी की रेंज देती है। 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में इसे सिर्फ 2 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक कनेक्टिविटी 7 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिटेचएबल बैटरी और नैविगेशन जैसे शानदार फीचर्स दियेगये हैं। दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रूपये से 1.46 लाख रूपये तक है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa PraisePro
इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार गुडलुकिंग स्कूटर है, इसमें 2.0 किलोवाट लीथियम आयन बैटरी पैक का उपयोग किया गया है जो रिमूवेबल है। यह स्कूटर 40 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड ईको मोड पर देता है। स्पोर्ट्स मोड में लगभग 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। पेराइज प्रो का बैटरी पैक 2 किलोवाट है। इसके साथ कंपनी 84वोल्ट/10 एम्पीयर चार्जर देती है। जिसकी मदद से इसकी बैटरी को 5 से 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है सिंगल चार्ज में 110 किमी तक की रेंज देता हे। डिटैचेबल बैटरी की वजह से यह रेंज दोगुनी की जा सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 79,277 रूपये हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube

आई क्यूब में 4.4 किलोवाट की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गयी है जो कि 140 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। सिर्फ 4.2 सेकेण्ड में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रतिघंटा है। सिंगल चार्ज में 75 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। डिटैचेबल बैटरी की वजह से यह रेंज दुगनी 150 किमी प्रतिचार्ज की जा सकती है। यह स्कूटर कंपनी के नेक्स्टजेन टीवीएस स्मार्ट एक्स कनेक्ट प्लेटफॉर्म के साथ आता है और यह एडवांस टीएफटी क्लस्टर और टीवीएस आईक्यूब एप से भी लैस है। टीवीएस आईक्यूब को भारत में 1, 08,012 रूपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लांच किया गया है।
हीरो मोटोकॉप की गोरगोरो वीवा

भारत की कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने ताइवान क इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली गोरगोरो के साथ इलेक्ट्रिक स्कूट के लिये करार किया है। दोनों जल्द ही एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उतारने की तैयारी में हैं। कंपनी ने गोरगोरो वीवा नाम से एक स्कूटर वर्ष 2019 में पेश किया गया था यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कई देशों में पहले से बिक रहा है रिपोर्ट के अनुसार गोरगोरो वीवा इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में बिक्री हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप के जरिये कर सकती हैं।

