लायन गालव परिवार की पीएसटी का चयन, पचनंदा अध्यक्ष और कोचर सचिव चुने गये

ग्वालियर कल का दिन गालव परिवार के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन रहा जब क्लब की नवीन पीएसटी का चयन होना था । सर्वप्रथम निर्विरोध लायन पचनंदा का अध्यक्ष पद के लिए चुना जानाए फिर सचिव हेतु लायन कोचर के सहयोग में लायन जितेंद्र जैन द्वारा अपना प्रस्ताव वापस लेना,  कोषाध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना । वाक़ई गालव परिवार ने जो एकता व सभी के लिए सादर समभाव का जो परिचय दिया वो कविले तारीफ़ हे ।क्लब द्वारा कल 3 वाइस प्रसिडेंट को भी सर्वसम्मति से चुना गया जिसमें लायन नरेश जैन,  लायन अजय बंसल व लायन विनोद शाक्य हे। मेम्बर्शिप ग्रोथ चेयरपर्सन लायन नितिन मिश्रा को बनाया गया।
इस बार एक ओर नवीन पोस्ट प्रथम बार बनाई गई जिसमें लायन स्वदेश भोला को जोईंट सेक्रेटेरी  (महिला विंग)  जिसमें अब हमारे क्लब में महिलाओं को एक साथ जोड़कर ओर उनके द्वारा अपने स्तर पर सभी के सहयोग से बहुत सारे कार्यक्रम किए जावेंगे । सह सचिव मैंस के लिए लायन मुकेश चौरसिया बहुत ही कारगर साबित होंगे। सह कोषाध्यक्ष के लिए लायन भगीरथ भी किसी से कम नहीं। टेलट्विस्टर लायन डॉक्टर गौरव भटनागर अब गालव टीम की मेन स्ट्रीम में शामिल होकर अपने हुनर को तराशेगे। लायन विजय भतीजा को नया पद टैमेर का दिया गया जो वो बखूबी निभाएँगे। हमारा आने वाला नवीन वर्ष यूँ कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी की पीएसटी ब्रम्हा,  विष्णु व महेश की जोड़ी के समान पूरे वर्षभर गालव को नवीन ऊँचाइयों पर ले जाएगी ओर सेवा,  सहयोग,  सद्भावना के साथ हम सब मिलकर एक परिवार की भाँति अपनी अपनी जवाव दारियो को बखूबी निभाएँगे ओर पूरे डिस्ट्रिक्ट में एक मिशाल बनकर उभरेंगे । आप सभी पदाधिकारियो को अनेको अनेक बधाइयाँ व शुभकामनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *