केंद्र सरकार ने पेंशन नियमों में बदलाव किया, बगैर मंजूरी कुछ लिखा तो रिटायर खुफिया अफसरों की रूकेगी पेंशन
नई दिल्ली. केंद्र सरकार अब ऐसे रिटायर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का मूड बना चुकी है, देश के खुफिया व सुरक्षा संबंधित संगठनों से है और बगैर सरकार की अनुमति के कुछ भी सूचनाएं प्रकाशित कर देते है। अब खुफिया या सुरक्षा से संबंधित संगठनों से सेवानिवृत्त अधिकारी बगैर सरकार की अनुमति के कुछ भी प्रकाशित नहीं कर सकेंगे। खुफिया विभाग व सैन्य संगठन से जुड़े रिटायर अधिकारी अगर कोई सामग्री प्रकाशित करना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले सरकार से अनुमति लेना जरूरी है इसके बाद ही इसके प्रकाशित होने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
पेंशन नियमों में बदलाव
केंद्र सरकार ने हाल ही सिविल सेवकों के लिए पेंशन के नियमों में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। नए नियमों के अनुसार अगर इन संगठनों से जुड़ा कोई रिटायर अधिकारी बगैर अनुमति के कोई खुफिया जानकारी प्रकाशित करता है तो उसकी पेंशन रोक दी जाएगी। सरकार के इस फैसले के पीछे आंतरिक सुरक्षा का हवाला दिया गया है। नए नियम के अनुसार किसी भी खुफिया या सुरक्षा से संबंधित संगठन के अधिकारियों को यदि कुछ लिखना है तो उसमें कोई भी संवेनशील या ऐसी जानकारी नहीं होनी चाहिए जिससे देश की सुरक्षा या सम्मान को ठेस पहुंचे। ऐसे में अधिकारी को कुछ भी ऐसा लिखने से पहले एक अंडरटेकिंग देनी होनी कि वह सेवा में रहते हुए या सेवानिवृत्ति के बाद अपने विभाग से संबंधित कोई भी जानकारी सावर्जनिक रूप से प्रकाशित नहीं करेगा। अगर कोई रिटायर अधिकारी ऐसा काम करता है तो उसे नियम विरूद्ध माना जाएगा और पेंशन रोक दी जाएगी।
अधिकारियों को लिखने की आजादी लेकिन लेनी होगी अनुमति
सरकार ने साफ किया है कि सरकारी अधिकारियों पर लिखने संबंधित कोई पाबंदी नहीं है लेकिन कुछ भी सामग्री प्रकाशित करने से पहले सक्षम अधिकारी से हरी झंडी लेनी होगी। सक्षम अधिकारी को यह फैसला लेने का अधिकार होगा कि प्रकाशन के लिए प्रस्तावित सामग्री छपने योग्य है या नहीं।
