पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के घर पुलिस की दविश, लूट के आरोपी मयंक को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
ग्वालियर/दतिया. कांग्रेस नेता एवं पूूर्व विधायक राजंेन्द्र भारती के निवास स्थित बड़ौनी के घर पर पुलिस ने दविश देते हुए कहा है कि लूट में फरार चल रहे मयंक भारती के संबंध में तलाश में दविश दी। आरोपी पिता राकेश भारती को नसीहत देते हुए कहा है कि अपने बेटे मयंक तत्काल हाजिर करायें। बड़ौनी थाना टीआई रविन्द्र शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर दविश देने के लिये पहुंचे थे पुलिस को सूचना थी कि मयंक घर पर हैं। लेकिन पुलिस पहुंचने से पूर्व घर से भाग गया था।
लूट के मामले में फरार चल रहे मयंक भारती की तलाश में बड़ौनी पुलिस संभावित ठिकानों पर दविश दे रही हे। बड़ौनी थाना प्रभारी को मयंक को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी मिलते ही बड़ौनी पुलिस सक्रिय हो गयी है। पुलिस लूटेरा मयंक को जल्द ही पकड़ लेगी।
