हमारे आन्दोलन को कुचलने के लिये सरकार माता-पिता को प्रताडित कर रही है, 6 मांगें न मानने तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा-डॉ. भरत बाथम
ग्वालियर. पिछले 3 दिनों से जूडा के आव्हान पर जयारोग्य चिकित्सालय की माधव डिस्पेंसरी परिसर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इनकी 4 मांगें मानने का आश्वासन दे दिया है लेकिन उसका आज दिनांक तक आदेश की प्रति आज तक उपलब्ध नहीं करवाई है। जबकि जूडा का कहना है कि हमें जब तक आदेश की प्रति नहीं मिलेगी तब तक हम कोई बात करने के लिये तैयार नहीं है। राज्य सरकार अगर टकराव चाहती है तो देख लें। यह जानकारी जूडॉ के सचिव डॉ. भरत बाथम ने दी। धरना में डॉ. अंकिता त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत, डॉ. मुलायम और डॉ. फैज आदिल के साथ सैकड़ों संख्या में जूडॉ उपस्थित रहें।
जूडा पर दबाव बनाने के लिये भोपाल जूडा अध्यक्ष के माता-पिता को थाने में बिठाया
ग्वालियर जूडा के सचिव डॉ. भरत बाथम ने बताया कि राज्य सरकार हमारी 6 सूत्रीय मांगे मानने के बजाय हमारे भोपाल के जूडा अध्यक्ष हरीश पाठक के माता पिता को 1 जून की रात 10 बजे सिंगरोली के जयंत थाने में पूूछताछ और जांच पड़ताल के लिये बैठा कर रखा है जिसमें 2 घंटे तक हरीश के माता -पिता को प्रताडि़त कर इस बात के लिये विवश किया गया उसका लड़का अपनी मांगों को वापिस ले और डॉक्टरों के धरना प्रदर्शन में हिस्सेदारी न करें।
यह संगठन आये जूडा के समर्थन में
जूडा द्वारा 6 सूत्रीय मांगों के लिये किये जा रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में मेडीकल टीचर्स एसोसियेशन, आईएमए और मप्र नर्सिंग एसोसियेशन के प्रतिनिधियों जूडा के धरना में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो साथ आकर प्रदर्शन भी करेंगे।
जूडा इनसे आहत है
जैसा कि जूडॉ के सचिव डाू. भरत बाथम ने बताया कि हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि ब्लैकमेल कर रहे हैं यह पूरी तरह निराधार हमने और हमारे साथियों कोविड़-19 में दिन रात मेहनत करके लोगों की जान बचाई हैं।
हमसें कहा जा रहा है कि मप्र शासन ने हमारी 4 मांगें मान ली है तो उनके आदेश की प्रति हमें उपलब्ध नहीं करवाई है।
6 मई के आश्वासन पर अमल नहीं किया गया है हम हड़ताल पर नहीं है हमारा धरना प्रदर्शन है।
