जौरासी घाटी में बोलेरो पलटने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल जेएएच रवाना

ग्वालियर. शहर से 20 दूर जौरासी घाटी में बोलेरो पलटने से 3 लोगों के मरने की खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि डबरा की तरफ से आने वाली बोलेरो पलट गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। थाना बिलौआ टीआई अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि घटनास्थल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को उपचार के लिये जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रवाना कर दिया गया है।नयागांव निवासी 10-11 लोग बोलेरो में सवार होकर नरवर से लौट रहे थे कि ड्रायवर को नींद झौंका आने गड्डे में जाकर महेन्द्रा बोलेरो पलट गयी। घटनास्थल 3 लोगों के मरने की खबर है बाकी 6 लोगों को जयारोग्य चिकित्सालय के लिये भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के सुभाष नगर हजीरा निवासी लाखन सिंह बैस के बड़े भाई भूप सिंह का 2 दिन पहले नरवर शिवपुरी में देहांत हो गया था। उसी में शामिल होने के लिए लाखन अपने परिवार व बहनोई सतेन्द्र तोमर के साथ गांव गए थे। वहां से परिवार के लोगों के साथ मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 3 बजे शिवपुरी नरवर से लोडिंग वाहन में सवार होकर ग्वालियर के लिए निकले थे। लोडिंग में पहले से ही गेहूं भरा हुआ था। यह लोग गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठे हुए थे। बुधवार सुबह विक्की फैक्ट्री के पास उन्हें यह लोडिंग खाली करनी थी। चालक नरवर से ही गाड़ी को हवा से बातें करा रहा था। सुबह जब लोडिंग ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी से गुजर रही थी तभी अचानक चालक की झपकी लगी, 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही लोडिंग अचानक बेकाबू हो गई। लोडिंग हवा में लहराते हुए किसी खिलौने की तरह 3 गुलाटी खाते हुए पलट गई। लोडिंग में गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठकर सफर कर रहे परिवार उसके नीचे कुचल गए। कुछ उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरे। हादसे में 6 साल और 12 साल के 2  बच्चों सहित 5 की मौत हुई है, जबकि 5 घायल हैं। मृतकों में 4 एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही घायलों को गाड़ी से निकालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और अन्य वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में यह हुए घायल
इसी हादसे में लोडिंग वाहन में सवार इन्हीं परिवार के 5 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। जिनको JAH में भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान 50 वर्षीय लाखन सिंह बैस पुत्र गुलाब सिंह (जिसकी पत्नी, 2 बच्चों की मौत हुई है), 15 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र कालीचरण निवासी नाकाचन्द्रवदनी, 50 साल के सतेन्द्र तोमर पुत्र पोपसिंह निवासी सुभाष नगर हजीरा, 40 वर्षीय माया सिंह पत्नी विजय सिंह निवासी चार शहर का नाका, 20 वर्षीय नीरज साहू पुत्र हरज्ञान साहू निवासी नाका चन्द्रवदनी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *