कैबिनेट बैठक में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हर सप्ताह करने और मंत्रियों के कोविड प्रभार वाले जिलों में दौर का निर्णय लिया
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना के काबू में आने के बाद 1 जून से कर्फ्यू में राहत मिलना शुरू हो गई है। अब सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सीएम शिवराज सिंह ने मंत्रियों और अफसरों के साथ चर्चा की। बैठक में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हर सप्ताह करने और मंत्रियों के कोविड प्रभार वाले जिलों में दौर का निर्णय लिया गया। स्कूल बंद होने से पड़ाई ना रूके इसके लिए मंत्री समूह अन्य विकल्प तलाशने पर भी बात की गई।
सीएम शिवराज ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सप्ताह में एक बार बैठक अनिवार्य रूप से होगी जिसमें कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी इसके हिसाब से फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिए कि सभी मंत्री कोविड प्रभार वाले जिलों में जाकर अनलॉक की स्थितियों और गतिविधियों पर कड़ी निहाह रखें और निरंतर समीक्षा करते रहें। किसी भी स्थिति में अनलॉक के बाद संक्रमण नहीं फैलने देना है अन्यथा किए-किराये पर पानी फिर जाएगा।
कैबिनेट की बैठक में निर्णय
प्रदेश में अनलॉक का पहला चरण प्रारंभ हो गया है जो 15 जून तक चलेगा।
मंत्री अपने काविड प्रभार वाले जिलों के दौरा करेंगे।
क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हर सप्ताह होगी।
प्रोफेसर व कॉलेज स्टूडेंट को कोविड अनुकूल व्यवहार की ट्रेनिंग दी जाएगी।
वैक्सीनेशन लिए लोगों को प्रेरित करेंगे टीचर व स्टूडेंट।
स्कूल बंद रहने की स्थिति में पढ़ाई के अन्य विकल्प तलाशे जाएंगे।
पोषण स्वास्थ्य नीति पर ज्यादा फोकस होगा।
2 माह में 3 हजार से ज्यादा एमएसएमई उद्योगों के लिए क्लसटर बनेंगे।
प्रदेश में शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम वर्चुअल कर सकेंगे मंत्री।
