ग्वालियर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी पर की फायरिंग, बदमाशों ने घर पहुंचकर कार के कांच फोड़ गए

ग्वालियर. जमीन के लिए एक प्रॉपर्टी कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन किस्मत से प्रॉपर्टी कारोबारी की जान बच गई। कारोबारी थाना शिकायत करने पहुंचा तो बदमाश उसके घर पहुंच गए और बाहर रखी कार के कांच को पत्थर पटककर फोड़ गए। घटना के बाद कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। घटना सोमवार को स्टोन पार्क पुरानी छावनी की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पुरानी छावनी स्टोन पार्क निवासी अमित सिंह पुत्र ध्रुवसिंह तोमर प्रॉपर्टी कारोबारी है। एक जमीन को लेकर उनका विवाद निदेश सिंह व रेशू उर्फ नरेश भदौरिया से चल रहा है। एक दिन पहले रात 11 बजे दिनेश और नरेश उनके घर पर आए और उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। किसी तरह अमित इस हमले में गोली लगने से बच गए। पुलिस को मामले की सूचना दी और वह तत्काल मामले की शिकायत करने के लिए पुरानी छावनी थाने के लिए निकल गए साथ ही थाने में हमले की एफआईआर दर्ज कराई।मामला दर्ज होने का पता चलते ही बाइक सवार बदमाश फिर लौटे और उन्होंने कारोबारी के घर के बाहर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए दरवाजे पर खड़ी डिजायर कार में तोड़फोड कर दी साथ ही हवाई फायर कर धमकाते हुए भाग गए। जब शिकायत कराकर अमित घर लौटे तो उनको इस घटना का पता लगा इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तोड़फोड का मामला भी दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *