जूनियर डॉक्टर की हड़ताल, ओपीडी रही बंद से मरीज हो रहे परेशान

ग्वालियर । सरकार को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिए गए अल्टीमेटम के बाद भी मांगे स्वीकार नहीं किए जाने के बाद आज मंगलवार से जीआरएमसी मेडिकल कालेज में अध्ययनरत व जेएएच के 2 अलग .- अलग वार्डो व ओपीडी में मरीजों का इलाज करने वाले जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए । जूडा के हड़ताल पर जाने से ओपीडी सहित इमरजेंसी सेवा के साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों को इलाज नहीं मिल पाने से सैकड़ों मरीजों की परेशानी बढ़ गई है । अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेटरी होती देख ऐसे में ओपीडी और अन्य स्थानों पर वरिष्ठ चिकित्सकों व सीनियर रेजीडेंट को मोर्चा संभालना पड़ रहा है ।
जीआरएमसी मेडीकल कॉलेज में हड़ताल ग्वालियर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि जूनियर डाक्टरों ने स्टायफंड में 24 फीसद बढोतरी किए जाने, हर साल वार्षिक 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी बेसिक स्टाफंड पर करनेए पीजी करने के बाद एक साल के ग्रामीण बांड को कोविड ड्यूटी के बदले हटाने के लिए समिति बनाए जाने व कोविड यूनिट में कार्यरत जूनियर डाक्टरों को सरकारी नौकरी में फायदे के लिए गजेटेड प्रमाण पत्र देने जैसी मांगे स्वीकार नहीं किए जाने के बाद ही जूडा संघ मांगों को लेकर हडताल करने को बाध्य हुआ है । डॉ शर्मा ने बताया कि कोविड के कारण एसोसिएशन से जुड़े डाक्टर समूह में एकत्रित नहीं होंगेए वहीं अपनी मांगों को लेकर जेएएच कैंपस में सांकेतिक धरना प्रदर्शन के साथ ही आज से ओपीडी व इमरजेंसी सेवा का बहिष्कार करेंगे ।
कोरोना मरीजों का करेंगे इलाज जेएएच के मल्टी सुपर स्पेशलिटी व अन्य वार्ड मे भर्ती कोविड मरीजों का इलाज पूर्व की तरह जूडा करते रहेगें । वहीं अस्पताल प्रबंधन ने जूडा की हड़ताल को देखते हुए मेडिसनए ईएनटी व अन्य विभाग में संबंधित विभागाध्यक्षए के साथ ही सीनियर रेजीडेंट व डेमोस्ट्रेटर की ड्यूटी लगाई है जिससे उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशान नहीं होना पड़े । वहीं जूडा जिलाध्यक्ष डॉण् शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि शासन स्तर पर जूडा की मांगें नहीं मानी गई तो बुधवार से कोविड मरीजों का इलाज भी बंद कर दिया जाएगा । बिना इलाज के लौटे मरीज आज मंगलवार की सुबह अलग . अलग मर्ज का इलाज व डॉक्टरों से परार्मश लेने पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है । क्योंकि जूडा डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी से लेकर रोग संबंधी जांचें मरीजों की नहीं होने से अस्पताल पहुंचे मरीज व उनके परिजनो को परेशान होता देखा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *