कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने किया हंगामा, इधर उधर भागते रहे निगम अधिकारी, मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोविड डेथ नहीं लिखा था
ग्वालियर. सोमवार की शाम कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने नगरनिगम कार्यालय में हंगामा कर दिया। उनका सवाल है जिसकी मौत कोरोना से हुई है। उसके मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोविड डेथ क्यों नहीं लिखा जा रहा है। अधिकारी अपनी मनमानीक्यों कर रहे हैं। इस पर उन्होंने बाल भवन जन्म मृत्यु प्रमाण विभाग में फिर नोडल अधिकारी में हंगामा खड़ा कर दिया और सवाल जबाव किये। अधिकारियों पर एक जबाव देते नहीं बना। विधायक के साथ आधा सैकड़ा ऐसे लोग थे जिनके घर में किसी न किसी की कोविड़ से मौत हुई थी। लेकिन प्रमाण पत्र पर कहीं नहीं लिखा । इस पर अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शासन से गाइडलान मांगी है। कि किन दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र कोविड डेथ लिखा जाये।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर में कोविड संक्रमण कम होने के बाद अब सबसे बड़ी समस्या कोरोना से जिनकी मौत हुई है उनके मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है। इसको लेकर कोई भी स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है। नगरनिगम ने शुरू में कुछ डेथ सार्टिफिकेट पर कोविड डेथ लिखा थाए लेकिन उसके बाद लिखना बंद कर दिया। क्योंकि इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट दिशा.निर्देश नहीं है। इसी सिलसिले में सोमवार की शाम 4 बजे कुछ लोग डेथ सार्टिफिकेट बनवाने पहुंचे तो उन्हें प्रमाण पत्र तो दिएए लेकिन उसमें कोविड डेथ नहीं लिखा था। जब लोग परेशान हुए तो उन्होंने ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को मामले की सूचना दी। कुछ ही मिनट में कांग्रेस विधायक पाठक नगरनिगम के बाल भवन स्थित जन कल्याण शाखा के जन्म.मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के दफ्तर में पहुंच गए। विधायक ने वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्हें सार्टिफिकेट दिखाए और पूछा जिन्होंने कोविड से तड़प तड़पकर जान गंवाई उनके प्रमाण पत्र पर कहीं भी कोविड डेथ नहीं लिखा जा रहाए आखिर इसमें हर्ज ही क्या है।
जिनकी मौत हुई है उन्हें मानने में हर्ज क्या है
जिन लोगों की मौत कोरोना से हुई हैए नगर निगम को उनके प्रमाण पत्र पर कोविड से मौत लिखने में हर्ज क्या है। क्यों अफसर अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो मैं सहन नहीं करूंगा।
प्रवीण पाठक, विधायक ग्वालियर दक्षिण
शासन से गाइडलाइन नहीं मिली है
हमने शासन से गाइडलाइन मांगी है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि किन दस्तावेज के आधार पर कोविड मौत मानी जाए। जैसे ही गाइडलाइन आ जाएगी प्रमाण पत्र पर उसी आधार पर कोविड डेथ की जानकारी होगी। अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
प्रदीप श्रीवास्तव, नोडल ऑफिस जनकल्याण शाखा
