ग्वालियर में पूरे बाजार खुलेंगे, सुबह 6 से शाम 5 बजे तक अनलॉक, ऑर्ड-ईवन पैटर्न पर खुलेंगे बाजार, दायीं ओर की दुकानें मंगल, गुरू और शनि व बायीं ओर की दुकानें सोम, बुध, शुक्र को खुलेंगी

ग्वालियर. ग्वालियर में अनलॉक की स्थिति साफ हो गई है। पूरे बाजार खुलेंगे लेकिन एक दिन में 50 प्रतिशत ही दुकानें खोली जाएंगी। यह बाजार ऑड-ईवन पैटर्न पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जा सकेंगे यानि दायीं ओर की दुकानें मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को खोली जाएंगी जबकि बायीं ओर की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खोली जाएंगी। रोजना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। शनिवार शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल 37 घंटे का कर्फ्यू रहेगा इसके साथ ही रूल ऑफ सिक्स नया अध्याय इस बार जोड़ा गया है मतलब किसी जगह 6 से अधिक व्यक्ति प्रतिबंधित रहेंगे।


बाजार सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे
शहर के मुरार, लश्कर, ग्वालियर, हजीरा सहित समस्त बाजार जहां मिनटों में भीड़ लग जाती है वह सभी ऑड-ईवन पैटर्न पर खोले जाएंगे, ऐसें समझें कौन सी दुकान कब खुलेगी।
पूर्व से चलकर पश्चिम दिशा की ओर जाने पर दांए हाथ की दुकानें मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को खोलीं जाएंगी, जबकि बांए हाथ की दुकाने सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खोली जाएंगी।
उत्तर दिशा से चलकर दक्षिण दिशा की ओर चलकर जाने पर दांए हाथ की दुकानें मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को खुलेंगी जबकि बांए हाथ की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खोली जाएंगी।
जो दुकानें चौराहा या तिराहों पर है और दिशा में उलझन है उनका फैसला संबंधित क्षेत्र का थाना प्रभारी या इंसीडेंट कमांडर करेगा।
यहां अनलॉक में छूट मिली
किराना दुकानें सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी
दूध डेयरी, ब्रेड, अंडा टोस्ट की दुकानें सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खोल सकेंगे
सब्जी, फल, फूल शाम 5 बजे तब बेच सकेंगे
मैंस सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खोले जा सकेंगे समय सुबह 6 से शाम 5 बजे तक रहेगा
सराफा, कपड़ा, बर्तन, अन्य होजरी दुकानें शाम 5 बजे खोल सकते हैं
सेनेट्री, आटा व मसाला चक्की, इलेक्ट्रीशियन, ऑटो पार्ट्स, मैकेनिक की दुकानें भी सुबह 6 से शाम 5 बजे खोलने की इजाजत मिल गई।
होटल, रेस्टोरेंट में बैठाकर खाना नहीं खिला सकेंगे लेकिन शाम 5 बजे तक होम डिलीवरी, टेक अवे होम कर सकेंगे
स्विगी, जोमैटो व अन्य फूड चेन कंपनी छूट के समय मतलब सुबह 6 से शाम 5 बजे तक ऑर्डर लेकर डिलीवरी कर सकेंगे
ऑनलाइन मार्केट से प्रोडक्ट मंगा सकेंगे, ई-कॉमर्स कंपनियां किसी भी समय कोरियर बॉय को कंपनी के वैध आईडी कार्ड पर आने जाने की छूट रहेगी
मैकेनिक, मेंटेनेंस से जुड़े कारीगर, प्लंबर को कंपनी के आईडी कार्ड पर आने-जाने की परमीशन रहेगी
समस्त प्रकार के उद्योग एवं औद्योगिक गतिविधियां चालू रहेंगी, कर्मचारियों के आने-जाने पर छूट रहेगरी। संस्था का कार्ड जरूर रखना होगा
पेट्रोल पंप, डीजल पंप, गैस कंपनियों काम करेंगी, कर्मचारियों को आने-जाने की छूट
अस्पताल, नर्सिंग होम, केमिस्ट को छूट रहेगी
सभी प्रकार की कृषि गतिविधियां जारी रहेंगी
यहां अनलॉक में अभी राहत नहीं
जिम, सार्वजनिक पार्क, स्वीमिंगपूल, पिकनिक स्पॉट, खेल आयोजन
जिम और सार्वजनिक पार्क इनको लेकर आदेश में साफ है कि यह अभी लॉक ही रहेंगे साथ ही सभी पिकनिक स्पॉट, स्वीमिंग पूल, सभी तरह के खेल आयोजन भी बंद रहेंगे।
मॉल, सिनेमा, मनोरंजन, मेला व अन्य आयोजन बंद रहेंगे
शहर में दो बड़े मॉल है इसके साथ ही 10 से ज्यादा मिनी मॉल है इसको लेकर गाइडलाइन स्पष्ट है। मॉल और सिनेमा को अभी नहीं खोले जाएंगे साथ ही मेला, अन्य किसी भी तरह के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।
कोचिंग, स्कूल कॉलेज
अभी अनलॉक में कोचिंग स्कूल, कॉलेज भी नहीं खुलेंगे। कोचिंग और स्कूल ऑफलाइन नहीं खुलेंगे। ऑनलाइन क्लासेस से ही फिलहाल काम चलाना पड़ेगा।
शादी समारोह, मैरिज गार्डन प्रतिबंधित रहेंगे
शादियों को लेकर कहा गया है कि 20 सदस्यों दोनों पक्षों के मिलाकर घर से ही शादी कर सकते है। होटल, मैरिज गार्डन में शादियां प्रतिबंधित है, इन मेहमानों की सूची पहले देनी होगी।
शवयात्रा या गंगभोज में 10 लोगों की छूट
शादियों की तरह ही किसी की मौत हो जाने पर शवयात्रा, उठावनी, गंगभोज में सिर्फ 10 लोगों की छूट रहेगी।
मंदिर, मजिस्द, गुरूद्वारा व चर्च में आम लोग नहीं जा सकेंगे
मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा व चर्च जैसे धार्मिक स्थलों में 4 लोगों के साथ प्रवेश किया जा सकेगा, पर आम लोगों के लिए यह सुविधा नहीं है।
शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 37 घंटे का कर्फ्यू
शहर को अनलॉक करने के बाद शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक जनता कर्फ्यू भी रहेगा। यह तय हो चुका है साथ ही रविवार और मंगलवार को बाजार दो दिन सप्ताह में बंद रहेंगे, हर दिन शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
हर दिन 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं मिलेगी
अनलॉक में मिलने वाली छूट सिर्फ सामान्य क्षेत्र में दी जाएगी लेकिन कंटेनमेंट जोन जिन क्षेत्र में बने है वहां यह छूट लागू नहीं होगी। वहां लॉकडाउन के नियम ही मान्य होंगे। जैसे शहर के डीडी नगर, आदित्यपुरम, लश्कर क्षेत्र के कुछ इलाके व मुरार में जहां कंटेनमेंट जोन बने है वहां छूट नहीं मिलेगी, अभी जिले में 394 कंटेनमेंट जोन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *