विधायक सतीश सिकरबार ने घर के बाहर धरना दिया गया
ग्वालियर। डॉ. सतीश सिंह सिकरवार विधायक 16-ग्वालियर पूर्व एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा कोरोना से हुई मौतों के आंकडे छुपाने, मंहगाई एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर झूठी एफआईआर दर्ज होने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ललितपुर कॉलोनी स्थित अपने घर के बाहर धरना दिया गया।
इस दौरान इनके निवास स्थान के आसपास के घरों के बाहर उनके समर्थको द्वारा घर के बाहर गेट के बाहर बैठकर धरना देकर विरोध जताया। प्रदेश स्तर से लिये गये निर्णय के कम में विधानसभा 16 ग्वालियर पूर्व के अन्तर्गत आने वाले समस्त 19 वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा भी अपने-अपने घर के बाहर बैठकर धरना दिया गया।
