व्यापम घोटाले के आरोपी पूर्वमंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन

भोपाल. मप्र के पूर्वमंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार की रात चिरायु अस्पताल में निधन हो गया है। आज दोपहर को तबियत बिगड़ने के बाद लक्ष्मीकांत शर्मा को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाने की तैयारी की थी। इसके पहले ही शर्मा का निधन हो गया। लक्ष्मीकांत शर्मा का नाम व्यापम घोटाले में सामने आया था। जिसके बाद वह राजनीतिसे गायब हो गये थे।
लक्ष्मीकांत शर्मा 11 मई को संक्रमित हुए थे और इसके बाद 12 मई को उनको चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद लक्ष्मीकांत शर्मा को 2 बार हार्टअटैक आया था। 60 वर्षीय शर्मा पहली बार 1993 में पहली बार विधायक चुने गये थे और इसके बाद 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिक न देकर उनके छोटे भाई उमाकांत शर्मा को टिकट दिया था जो सिरोंज से विधायक हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहले कार्यकाल में लक्ष्मीकांत शर्मा खनिज मंत्री थेl शिवराज सरकार के दूसरे कार्यकाल 2008 से 2013 में लक्ष्मीकांत शर्मा उच्च शिक्षा जनसंपर्क एवं संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण एक सेकंड एक सेकंड एक सेकंड विभाग के मंत्री रहे हैंl वर्ष 2013 में व्यापम घोटाले में नाम आने के बाद लक्ष्मीकांत शर्मा राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो गए थेl 2013 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत शर्मा को बीजेपी ने टिकट नहीं दी थी उनके स्थान पर उनके भाई उमाकांत शर्मा को सिरोंज से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन उमाकांत शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव हरा दिया था । व्यापम मामले में कोर्ट में केस चल रहा है और लक्ष्मीकांत शर्मा उसमें आरोपी है। व्यापम द्वारा आयोजित संविदा शिक्षक सहकारिता पीएमटी सहित कई परीक्षाओं में धांधली के मामले में लक्ष्मीकांत शर्मा को एसटीएफ और सीबीआई ने आरोपी बनाया था।हनी ट्रैप मामले में भी लक्ष्मीकांत शर्मा का एक कथित ऑडियो 2019 में सामने आया था। इसके बाद आरएसएस और बीजेपी ने लक्ष्मीकांत शर्मा से किनारा कर लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *