ग्वालियर अनलॉक – रिटेल, थोक बाजारों की टाइमिंग अलग होगी, मैकेनिक, सैलून, शराब दुकानें सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खोली जाएंगी
ग्वालियर. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.63 प्रतिशत है, ऐसे में माना जा रहा है कि 1 जून से अनलॉक ग्वालियर को 50 प्रतिशत से ज्यादा खोला जाएगा। रविवार शाम को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में अंतिम निर्णय होना है लेकिन स्टेट से आई गाइडलाइन और बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों से यह बात तय हो गई है कि ज्यादातर बाजार खोले जाएंगे। रिटेल मार्केट सुबह 10 से शाम 5 या 7 बजे तक खोली जाएंगी लेकिन थोक मार्केट सुबह 7 से दोपहर 11 बजे तक खोलने का प्लान है।
इसके साथ ही मेकेनिट, आटा चक्की, सैलून जरूरत के बाजार सुबह से शाम तक खुलने पर मोहर लगा गई है। शराब दुकान भी बाजार टाइमिंग पर खोली जाएंगी। स्कूल, कोचिंग, कॉलेज फिलहाल नहीं लगेंगे। परीक्षाएं हो सकेंगे साथ ही मैरिज गार्डन, होटल में शादी प्रतिबंधित ही रहेंगी। सिनेमा हॉल, जिम भी बंद रहेंगे।
मॉल को लेकर पेंच फंसा हुआ है, व्यापारी प्रवीण अग्रवाल ने मॉल में दुकान चलाने वाले व्यापारियों की पीड़ा बताकर उसे खोलने का सुझाव दिया है लेकिन प्रशासन इस पर सहमत नहीं है। शाम तक सारी स्थिति साफ हो जाएगी। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में सुझाव देने वाले सदस्यों की नजर में अनलॉक को देखते है।
