अवैध शराब फैक्ट्री-179 लीटर देशी शराब व शराब पैकिंग की मशीन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच की टीम ने एक घर से शराब की अवैध फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके से शराब तस्कर, काफी मात्रा में ओपी केमीकल्स, 12 पेटी तैयार शराब जब्त की है। बाहर से किसी को नहीं लग रहा था कि अन्दर पूरा फैक्ट्री का सेटअप लगा हुआ है। बॉटलिंग से लेकर शराब बनाने तक पूरा काम हो रहा था। अन्दर केमीकल्स से जहरीली शराब बनाई जा रही थी। पकड़ेगये तस्करों से पूछताछ में पता लगाहै कि यह पूरी शराब अनलॉक के लिये तैयार की जा रही थी। जैसे ही अनलॉक होगा शराब की डिमाण्ड बढ़ेगी। उस समय कम दाम में यह शराब ठिकाने लगाई जायेगी।
एसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर में अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान एएसपी शहर पश्चिम एवं क्राईम सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं डीएसपी अपराध विजय भदौरिया को अपने अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की रोकथाम करने के लिये शराब माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
क्या है पूरा मामला
डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली थी कि हजीरा थाना क्षेत्र में एक अवैध शराब फैक्ट्री चल रही हैए जहां पर ओपी से जहरीली शराब बनाई जाती है। सूचना पर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव को कार्रवाई के लिए निर्देशित करते हुए 3 टीमें पप्पू यादवए एसआई बलराम मांझी तथा उप निरीक्षक सतीश यादव के नेतृत्व में बनाईं। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीमों ने अशोक शिवहरे के घर पर दबिश दी। अशोक के घर से से 90 लीटर ओपी केमिकलए 12 पेटी बनी हुई शराबए आधा बोरा ढक्कनए खाली क्वार्टर के साथ ही एक मशीन पर शराब बना रहे अजीत तोमर व राहुल खटीक को भी गिरफ्तार किया है। इनको क्राइम ब्रांच थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।
गैलरी में बोटलिंग, रूम में रखी थी मशीन
क्राइम ब्रांच जब अंदर पहुंची तो गैलरी में शराब के खाली क्वार्टर तथा आंगन में केन में भरी हुई ओपी मिली और कमरे में मशीन से शराब बनाने का काम चल रहा है। शराब बरामद होने के बाद आरोपियों ने छत के रास्ते भागने का प्रयास कियाए लेकिन यहां पर पहले से ही पड़ोसियों के घरों से होते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद थीए जिससे तस्कर भाग ना सके।
