इन देशों में खत्म हुई मास्क पहनने की अनिवार्यता, जानिये कौन-कौन से देश हैं
नई दिल्ली. जहां भारत कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिये सघर्ष कर रहा है, वहीं दुनिया के विकसित देश मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म कर रहे है। आइये जानते हैं उन देशों के बारे में जो अब मास्क फ्री हो गये है। कोविड-19 संक्रमण की भयावह दूसरी लहर का कहर झेलने के बाद अब देश में रिकवरी दर 90.80 प्रतिशत हो गयी है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। यह दूसरी लहर के उतार पर होने का एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन अब भी देश में स्थिति समान्य होने में काफी समय लग सकता है। वहीं दुनिया में कोई देश ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना का कहर ता जमकर झेला लेकिन अब बड़ी आबादी का टीकाकरण करके मास्क पहनने की अनिवार्यतः समाप्त कर रहे हैं।
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री ने इस वर्ष अप्रैल में खुली हवा में फेस मास्क पहनने की अनिवार्य को खत्म कर दिया है। इजराइलने पिछले वर्ष 20 दिसम्बर को कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया था । दुनिया में जिन देशों ने सबसे तेजी से टीकाकारण किया। उनमें से इजरायल भी एक है। यहां कोविड संक्रमण के कुल 8 लाख 39 हजार मामले और 6 हजार 392 मौते दर्ज हुई थी।
न्यूजीलैंड

यहां की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने महामारी को बहुत अच्छे से हैण्डल किया, जिसके कारण अब यह देश भी लगभग मास्क फ्री हो गया है। अब यहां लोगों को केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और फ्लाइट्स में ही मास्क पहनना पड़ता है।
भूटान

भूटान ने केवल 2 हफ्ते में अपनी 90 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी का टीकाकरण कर दिया था। इस देश में भी अब मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म हो गई है।

हवाई में भी अब लोगों को बाहर मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, यहां कोविड केस की संख्या काफी कम हो गयी अै और अधिकतर लोगों को वैक्सीन लग चुका है। यहां के गर्वनर डेविड इगे ने मंगलवार को कहा है कि ऐसे लोगों को घर में मास्क पहनना होगा। जिनका स्वयं का और घर में किसी अन्य सदस्य टीकाकरण नहीं हुआ हो।
यूएसए
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एण्ड प्रिवेंशन ने कहा हैकि अमेरिका में अब उन लोगों को घर में या बाहर मास्क पहनने और दूसरों से 6 फीट दूर रहने की जरूरत नहीं है। जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। हालांकि उन लोगों को मास्क पहनना होगा जो हेल्थ फैसिलिटी में काम करते हैं। इसके अलावा वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी फ्लाइट्स सहित सभी प्रकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते समय मास्क लगाना होगा।
चीन

जिस देश में कोरोना वायरस पैदा हुआ और पूरी दुनिया में फैला, वह चीन भी मास्क फ्री हो चुका है और साथ ही यहां सभी का टीकाकरण भी हो चुका है। यहां भी अब केवल हॉस्पिटल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ही मास्क पहनना जरूरी है।
