आतंकियों ने 2 नागरिकों को गोली से उड़ाया

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने 2 आम नागरिकों की हत्या कर दी है। जिसके बाद बिजबिहारा की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जिससे आतंकियों को पकड़ा जा सके। फिलहाल आतंकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है। उन्हें पकड़ने के लिये अतिरिक्त टीम भी लगाई गयी है। शुरूआती जानकारी के अनुसार आतंकियों ने दोनों नागरिकों पर गोली से हमला किया था। इस हमले में दोनों की जान चली गयी है।
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि 19 वर्षीय संजीद अहमद परे, शहनवाज भट्ट बट निवासी जबलीपोरा के साथ घर की ओर जा रहा था। तभी आतंकियों ने दोनों पर हमला कर दिया।। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये।बाद में दोनों को उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। संजीद अहमद परे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि उसके साथी शहनवाज भट्ट का उपचार चल रहा था। हालांकि उसे भी बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गयी।

हालांकि आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाको की घेराबंदी कर छानबीन की जा रही है । पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों पर यह हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया है।   मरने वालों में से एक डेंटल टेक्नीशियन था तो दूसरा ऑटो ड्राइवर।   संजीद डेंटल टेक्नीशियन था और शहनवाज ऑटो ड्राइवर था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *