जुलाई में होगी 12वीं की परीक्षा, परीक्षा हर साल की तरह ऑफलाइन ली जाएगी

भोपाल. मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 12वीं की परीक्षा जुलाई में होगी। यह परीक्षा मुख्य तीन विषयों के लिए होगी। इसकी तैयारी चल रही है जबकि अन्य दो विषयों के नंबर तीन विषयों की परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। परीक्षा हर साल की तरह ऑफलाइन ली जाएगी। मंडल ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट घोषित करने का ढाई माह का शेड्यूल तैयार किया है। हालांकि परीक्षा को लेकर जून के पहले सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा और कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी।
प्रस्ताव तैयार- अब 12वीं की परीक्षा को लेकर मंडल ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, हालांकि अभी हाल में केंद्र के साथ हुई बैठक में मप्र बोर्ड में सीबीएसई की तर्ज पर पेपर लेने के लिए कहा गया जिसे स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मप्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीबीएसई की तर्ज पर परीक्षा कराने के लिए फिर से पेपर तैयार करवाने होंगे। इस कारण पहले के ही पेपर से परीक्षा ली जाएगी। 12वीं की परीक्षा में करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

जुलाई में हो सकती है 12वीं की परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जुलाई में 12वीं के बोर्ड एग्जाम (CBSE Class 12 Board Exam 2021) कराए जा सकते हैं. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होने वाली इस परीक्षा को ‘लिमिटेड फॉर्मेट’ में करवाया जाएगा. इसके तहत स्टूडेंट्स को केवल अनिवार्य विषयों की ही परीक्षा देनी होगी. इस एग्जाम की समय अवधि भी 3 घंटे से कम रखी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *