पति, पत्नी ओर वो को लेकर पत्नी ने किया हंगामा, कार में पति के साथ बैठी युवती तो पत्नी ने देख लिया था
ग्वालियर. सड़क पर पत्नी ने पति को कार में एक युवती के साथ देखन पर पत्नी ने टोका तो पति ने कार से उतरकर सड़क पर ही उसकी पिटाई लगा दी। इतना ही नहीं जब पत्नी सहेली के साथ एफआइआर दर्ज कराने थाने जा रही थी तो पति अपनी कार से पहुंचा और उसे पत्नी को कुचलने का प्रयास करते हुए टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ी। महिला और उसकी सहेली जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने महिला को एम्बूलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मारपीट व एक्सीडेंट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
शहर के गोविन्दपुरी निवासी 45 वर्षीय रेणू का पति संजय सिंह से विवाद चल रहा है और कोर्ट में मेंटेनेंस का मामला भी चल रहा है। महिला आवारा जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था डोमेनेशन की सदस्य है। शुक्रवार की शाम वह बाहर घूमने वाले आवारा जानवरों ;कुत्तोंद्ध को खाना खिलाने के लिए जा रही थी। जब वह सिटी सेंटर पहुंची तो उसका पति एक अन्य महिला के साथ कार में दिखाई दिया। इसका उसने विरोध किया तो पति ने सड़क पर ही उसकी मारपीट कर दी।
इसके बाद वह घर पहुंची तो वह वहां भी पहुंचा और बच्चों के सामने मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पर रेणू ने थाटीपुर थाने में की। इसके बाद वह सिटीसेंटर की मारपीट की शिकायत करने के लिए अपनी सहेली शिल्पी गुप्ता के साथ स्कूटी से थाने जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने उनकी स्कूटी में कार की टक्कर मार दीए जिससे वह तथा शिल्पी स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद पति अपनी कार लेकर भाग गया। स्थानीय लासेगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर मारपीटए एक्सीडेंट तथा धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
