जहरीली शराब से अभी तक 28 लोगों की मौत, भाजपा नेता फरार
अलीगढ. जहरीली शराब मामले में देर रात तक मौतों का सिलसिला जारी रहा। देर रात 3 बजे तक मृतकों की संख्या 28 तक पहुंच गयी थी जिसका आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया गया है और शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गयी है। अधिकांश शवों के पोस्टमार्टम हो चुके थे। जबकि कुछ तड़के तक पोस्टमार्टम की लाइन में थे। वहीं, एक दर्जन घायलजिला अस्पताल व जेएच मेडीकल में अभी इलाज चल रहा है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला आबकारी अधिकारी, इंस्पेक्टर समेत 6 सिपाही निलंबित
लापरवाही केआरोप में सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोककुमार निरीक्षक चन्द्रप्रकाश यादव और सिपाही रामराज राना को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने 3 मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 मुख्य आरोपी फरार हैं जिन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
क्या है पूरा मामला
जहरीली शराब से मौत की पहली सूचना सुबह 8 बजे लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ और खैर थाना क्षेत्र के गांव अंडला से मिली। पुलिस के साथ आबकारी टीमए डीआईजी दीपक कुमारए डीएम चंद्रभूषण सिंहए एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को अस्पताल में भिजवाया। इसी बीच पता चला कि गांव के बाहर आईओसी बॉटलिंग प्लांट पर कंटेनरों के दो चालक लापता हैं। उन्हें पुलिस ने खोजा तो वे कंटेनेरों में ही बेसुध पड़े थे। गांव नंदपुर पलाए राइटए हैवतपुरए सांगौरए पला सल्लू से भी शराब से बीमार हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से करसुआए अंडलाए नंदपुर पलाए सांगौर से भेजे गए 15 लोगों की मौत हो गई। कुछ घंटों बाद जवां के गांव छेरत में भी तीन लोगों की मौत की खबर मिली। रात 12रू30 बजे मेडिकल कॉलेज से गांव राइटए सांगौर व करसुआ से जुड़े 4 और शव पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गए थे। इसके अलावा नंदपुर पला के दो व छेरत के एक शव को मध्य रात्रि तक पोस्टमार्टम पर पहुंचाने के प्रयास परिजनों के स्तर से जारी थे।
एनएसए कार्यवाही के आदेश
सीएम ने इस संबंध में एनएसए के तहत सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। दोषियों की सम्पत्ति जब्त कर नीलामी होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा।
मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू
डीएम चन्द्रभूषण सिंह के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गयी है यह 15 दिन रिपोर्ट सौपेंगे।
रालोद नेता गिरफ्तार भाजपा नेता फरार
शराब कारोबारी रालोद नेता अनिल चौधरी सहित 5 को गिरफ्तार किया है। भाजपा से जुड़े ऋषि शर्मा व विपिन यादव फरार हैं। इन पर इनाम घोषित किया है।
कलानिधि नैथानी, एसएसपी
पांच शराब ठेके सील
प्रकरण में करसुआ, ककोला, अर्राना, पचपेड़ा व छेरत के पांच ठेकों को सीज कर उनसे सैंपल जांच को भेजे हैं। .
चंद्रभूषण सिंहए डीएम
