सिद्धेश्वर में हुई मारपीट में लहराये कट्टे, घर में घुसकर की मारपीट
ग्वालियर. दरअसल थाटीपुर के सिद्धेश्वर नगर निवासी संजय धाकरे एक दिन पूर्व सिंध खेरिया के गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये गया था। जहां गाली गलौजकर रहे राहुल धाकड़ से संजय का विवाद हो गया।
क्या है पूरा मामला
विवाद में संजय ने राहुल को थप्पड़ मार दिए। विवाद होते देख लोगों ने मामला शांत करा दियाए लेकिन राहुल ने अपने मन में दुश्मनी ठान ली और वह शुक्रवार की शाम अपने साथियों के साथ संजय के घर जा पहुंचा जंहा गाली गलौज करते हुए युवकों ने संजय और उसके बड़े भाई के साथ उन्होंने मारपीट कर दी। वही साथ में आए एक युवक ने कट्टा निकालकर हवा में लहराया। इससे आसपास दहशत फैल गईए लेकिन इस दौरान इस विवाद को होता देख किसी स्थानीय निवासी ने पूरे झगड़े और कट्टा लहराते युवकों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब सोसल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो यह वीडियो पुलिस पर पहुंचा। साथ ही फरियादी भी अपने साथ हुई घटना को लेकर शिकायत करने थाने जा पहुंचा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर राहुल धाकड़ और उसके साथियों खिलाफ थ्प्त् दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया
टीआई थाटीपुर थाना रामविलास सिंह विमल ने बताया है कि युवकों के बीच हुए झगड़ा के बाद दुश्मनी ठन गयी और दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर हमला बोल दिया। कट्टे लहराते हुए वीडियो सामने आया है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
