चम्बल नदी में नहाने गये 4 युवक में से 1 की मौत और 1 का शव लापता, मामा के यहां भात-फल की रस्म अदा करने आये थे

ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर चम्बल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि एक लापता है 4 युवक लोग नदी में नहाने गये थे। इनमें से 2 लोगों को वहां मौजूद चरवाहों ने बचा लिया। सभी युवक आपस में रिश्तेदार है। सूचना पर अटेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार अम्बाह निवासी अर्जुन पुत्र राजबहादुर राठौर की शादी पिछले माह 28 अप्रैल को हुई थी। शादी के दौरान हिम्मतपुर निवासी शोभाराम राठौर द्वारा भांजे की शादी में भात दिया था। शादी के बाद मामा के घर अर्जुन भात फल की रस्म को पूरा करने आया था।
छोपहर मौसेरे भाई राजू पुत्र श्रीपाल राठौर निवासी अम्बाह और ब्रजकिशोर पुत्र मुकेश राठौर निवासी चिचौल पोरसा भी उसके साथ थे। हिम्मतपुर आकर मामा शोभाराम के पुत्र रामनिवास के साथ मिलकर सभी युवक चम्बल नदी में नहाने चले गये।
क्या है पूरा मामला
दोपहर करीब 1.30 बजे वे अटेर घाट से कुछ दूर चंबल नदी में उतरे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले राजू नदी में डूबा। राजू को बचाने के लिए अर्जुन आगे बढ़ाए तो वो भी डूब गया। इसके बाद रामनिवास और ब्रजकिशोर भी दोनों को बचाने के लिए कूद गए। वह भी नदी में डूबने लगे। नदी के किनारे भैंसों को चराने आए चरवाहों ने जब युवकों को डूबता देखाए तो वे नदी में कूद गए। चरवाहों ने 2 युवकों को बचा लिया। इसके बाद रामनिवास के पिता शोभाराम को सूचना दी गई। अटेर पुलिस को सूचित किया गया। अटेर थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया के मुताबिक अर्जुन के शव मिल गया है। राजू को गोताखोरों की मदद से तलाशा जा रहा है।

28 अप्रैल को अर्जुन की हुई थी शादी, 28 मई को हुई मौत

एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से हिम्मतपुर में शोक की लहर दौड़ गई। शोभाराम के दो भांजे एक साथ नदी में डूब गए। अर्जुन की एक महीने पहले ही 28 अप्रैल की शादी हुई थी। यह शादी की रस्म में शोभाराम ने भात दिया था। यह भात फल की रस्म को पूरा करने मामा के घर आए थे। ठीक एक महीने बाद 28 मई को ही अर्जुन की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *