ग्वालियर में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों पर बढ़ा विरोध, भाजपा से जुड़े वकीलों की अनदेखी की गई

ग्वालियर. जिला एवं सत्र न्यायालाय में सरकारी वकीलों की नियुक्तों को लेकर आरोप प्रत्यारोक का दौर शुरू हो गया है। भाजपा समर्थित वकील वर्चुअल बैठक कर नियुक्तियों का विरोध कर रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगा रहे है जबकि सरकारी वकील भी सांसद व भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रख रहे हैं। अब टकराव की स्थिति बन रही है और सिंधिया समर्थक वकील भी सांसद विवेक नारायण से मिलने पहुंचे।
भाजपा समर्थक वकीलों ने वर्चुअल बैठक बुलाई इस बैठक में सांसद व शहर अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में वकीलों ने कहा कि नियुक्तियों में पक्षपात किया गया है। भाजपा से जुड़े वकीलों की अनदेखी की गई है। एक विशेष गुट ज्यादा तवज्जों दी गई है। जो सरकारी वकील बनाए गए है उनमें अधिकतर कोर्ट में पक्ष रखने में सक्षम नहीं है। योग्यता का भी ध्यान नहीं रखा गया इसलिए इन नियुक्तियों को निरस्त किया गए और नई नियुक्तियां फिर से की जाए। सांसद ने उनकी बात संगठन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया इस दौरान सुसेंद्र परिहार, अवधेश सिंह तोमर, राजेंद्र शर्मा, जागेश्पर भदौरिया, प्रबल प्रताप सोलंकी, पुनीत कोहली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *