12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी

नई दिल्ली. दुनिया में आने वाली कोरोना की तीसरी संभावित लहर में बच्चों को बचाने की कोशिशें तेज हो गई है। यूरोपीय मेडिकल संघ ने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन 12 से 15 साल के बच्चों को दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार अमेरिका और जापान में बच्चों के कोरोना वैक्सीनेशन की ड्राइव शुरू हो चुकी है। अब यूरोपीय मेडिकल संघ ने भी 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जर्मनी ने भी 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण की घोषणा कर दी है। यह टीकाकरण 7 जून से शुरू होगा। जर्मनी की चांसलर एंजला मार्केल ने सभी बच्चों के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं है लेकिन बच्चों को सेफ करने के लिए ऐसा किया जा रहा है और उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन न लगवाने वाले बच्चों को स्कूल जाने या घूमने फिरने से रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *