कमलनाथ पर की गयी एफआईआर और मप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल के विरोध में शहर में 38 जगह कांग्रेस ने दिया धरना

ग्वालियर. राज्य सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर की गयी एफआईआर के विरोध में शहर में लगभग 38 जगह महापुरूषों की प्रतिमाओं के सामने 5-5 की संख्या धरना दे रहे थे। इसी क्रम में महिला कांग्रेस द्वारा अहिल्यादेवी होलकर की प्रतिमा पर जनता को कोरोना की सच्चाई बताये जाने एवं बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश किये जाने पर एफआईआर दर्ज किये जाने के विरोध में, मध्यप्रदेश में व्याप्त बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बढ़ती महंगाई के विरोध में पूरे ग्वालियर में महापुरूषों की प्रतिमा के नीचे सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे का सांकेतिक का धरना दिया गया।धरना वाले में रचना कुशवाह, अंजना चौहान, निधि शर्मा, रानु शर्मा और वर्षा कुशवाह आदि कार्यकर्त्ता शामिल रहीं है।


यूथ कांग्रेस ने सिटीसेंटर स्थित राजमाता चौराहे पर दिया धरना
युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैवरनसिंह कंषाना ने अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ दोपहरी में एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यदुनाथसिंह तोमर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष केदार कंषाना, युवक कांग्रेस जिला महांमंत्री शिवा तोमर, भानु तोमर, आशुतोष शर्मा एवं अभिमन्यु पुरोहित धरना में शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *