रिटायर्ड एसआई की हत्या कर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में 25 मई की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मेघसिंह की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी थी। उक्त घटना पर से एसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी (शहर मध्य) पंकज पाण्डेय को उक्त घटना में संलिप्त बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बल व काईम ब्रांच की टीम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। रिटायर्ड थानेदार की हत्या की सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए। पास के ही सीसीटीवी कैमरे धुधंलकी मोटरसाईकिल दिखाई दी थी बस इसी इनपुट्स पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू की।
क्या है पूरा मामला
एसआई की हत्या को पुलिस ने चुनोती के रूप में स्वीकार करते हुए एएसपी शहर मध्य एवं सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्रसिंह सिकरवार कार्य करते हुए पुलिस व क्राईम ब्रांच की टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र को विकसित करने पर यह पाया कि मृतक के घर के आसपास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग घूमते हुए देखे गये हैं। नीले रंग की अपाचे मोटर सायकिल पर कुछ संदिग्ध लड़कों को मृतक के घर के पास देखा गया था। नीले रंग की अपाचे मोटर सायकिल के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उन लड़कों की तलाश की गई तो वे लड़के अपने घर से गायब मिले। 28 मई को थाना प्रभारी बहोड़ापुर अमरसिंह सिकरवार को सूचना मिली कि उक्त हत्याकाण्ड के संदेहियों को मोतीझील के पास देखा गया है। इसी सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा मय थाना बल व क्राईम टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर नीली अपाचे के साथ 3 संदेही लड़कों को पकड़ लिया। पकड़े गये लड़कों से घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होने हत्या की घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये लड़कों सेे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वे लोग रिटायर्ड उपनिरीक्षक के घर में चोरी करने की नियत से घुसे थे। चोरी करते समय रिटायर्ड उपनिरीक्षक जो कि शराब के नशे में थे उनकी अचानक नींद खुल गई। जिस पर हम लोगों ने मिलकर उनके हाथ पैर बांध दिये। हमारे एक साथी ने हाथ में पहने हुए कड़े व ईंट से उन पर प्रहार किया जिससे उन्हे चोट आई और उनकी मौत हो गई। हम लोगों ने उनके घर से एक एलईडी, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी तथा एक 12 बोर बंदूक मय कारतूस के चोरी की थी।
आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, एलईडी तथा दो मोबाइल जब्त
गिरफ्तार आरोपियों से मृतक के घर से चुराई गई एक एलईडी, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, 12 बोर बंदूक का कारतूसव घटना में प्रयुक्त नीली अपाचे मोटर सायकिल को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया। मृतक के घर से चोरी गई 12 बोर बंदूक पकड़े गये आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के पास होना बताया है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
आईजी द्वारा 30 हजार रूपये का इनाम
आईजी अविनाश शर्मा श्रीबिहार कॉलोनी में रिटायर्ड एसआई की हत्या का हत्यारों सहित खुलासा करने वाली टीम को 30 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की थी। रिटायर्ड एसआई की हत्या और चोरी का खुलासा करने वालों में टीआई बहोड़ापुर अमरसिंह सिकरबार, एसआई सुरजीत परमार और पप्पू यादव आदि ने कड़ी मशक्कत की।
