डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या वजह हैं दीपा गुर्जर, पुलिस इसी घटना से जोड़कर देख रही है

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में 2 बेखौफ बदमाशों ने कार रोक कर बीच सड़क पर एक डॉक्टर दम्पत्ति की दिन दहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब डॉक्टर दम्पत्ति कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये। अब पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है इस लाइव मर्डर का वीडियो भी सामनेआया है।
मृतक डॉक्टर दम्पत्ति की पहचान डॉक्टर सुदीपा गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में की गयी है। हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं डॉक्टर दम्पत्ति के मर्डर का लाइव वीडियो झकझोर देने वाला है। डॉक्टर सुमित गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिये रखवा दिया है। एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया है कि डॉक्टर दम्पत्ति अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में हथियारों से लैस 2 बदमाशों ने उनकी कार को बीच सड़क पर रोक लिया और पति-पत्नी दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों कट्टे फायर करते हुए फरार हो गये। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित कर दी गयी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
दीपा गुर्जर और उसके 6 वर्षीय पुत्र की जलकर मौत
डॉक्टर सुदीप गुप्ता ने चिकसाना थाना इलाके में सूर्या सिटी कॉलोनी में अपने दूसरे घर में एक महिला दीपा गुर्जर और उसके बच्चे को पनाह दे रखी थी। लेकिन डॉ. सुदीप गुप्ता की पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता को उस महिला और अपने पति के बीच नाजायज संबंध होने का शक था। जिसके चलते डॉक्टर सीमा गुप्ता ने अपनी मां के साथ मिलकर 11 अगस्त 2019 को सूर्य सिटीकॉलोनी के उस मकान में रहने वाली महिला दीपा गुर्जर की पिटाई की और बाद में उसके ऊपर स्प्रिट डालकर आग लगा दी और बाहर से गेट लॉक कर दिया जिसमें मकान में रह रही महिला दीपा गुर्जर व उसके 6 वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गयी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *