990 रूपये में मिलेगी 2डीजी दवा, डीआरडीओ ने तैयार की एंटी कोविड दवा 2डीजी
न्यूज डेस्क. कोविड-19 से लड़ाई मजबूत करने के लिये भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एंटी-कोविड दवा 2-डीजी (2-डी ऑक्सी-जी-ग्लूकोज) हाल ही में विकसित की थी। अब डॉ. रेड्डीज लैब ने इसके एक पाउच यानी सैशे की कीमत 990 रूपये निर्धारित की है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) पहले ही इसके इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी दे चुका है। इस दवा का ओरल यूज यानी मुंह से लिया जा सकता है। मगर इसे खरीदने के लिये आपके पास डॉक्टर की सलाह का प्रमाण होना जरूरी है। 2डीजी दवा कोविड-19 के मध्यम से गंभीर मामलों के इलाज में उपयोग की जा सकती है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह दवा सरकारी अस्पताल, केन्द्र व राज्य अधिकारियों को डिस्काउंटर पर उपलब्ध करवाई जायेगी।
अगले माह से पर्याप्त प्रॉक्डशन
डीआरडीओ की प्रयोगशाला इनमास ने डॉ. रेडीज लैब के साथ मिलकर यह दवा बनाई है। जिसकी पहली खेप 17 मई को जारी की गयीथी और 27 मई को इसकी दूसरी खेप जारी की गयी है। मगर इसका उत्पादन जून से बड़े पैमाने पर किया जायेगा और यह बाजार से खरीदी जा सकेगी। फिलहाल अभी इसकी सप्लाई एम्स, एएफएमएस और डीआरडीओ के अस्पतालों मेंकी जा रही है। डीआरडीओ का कहना है कि इसे बनाने में अधिक जटिलतायें नहीं आती है। इसलिये आसानी से इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा सकता हैं।
क्या है डीआरडीओ की एंटी-कोविड दवा 2डीजी
डीआरडीओ और डॉ. रेड्डीज लैब की दवा 2डीजी पाउडर के रूप में उपलब्ध है। जिसे पानी में घोलकर पीया जा सकता है। यह शरीर में कोविड-19 के वायरस को निष्क्रिय करने और मरीज की ऑक्सीजन पर निर्भरता कम करने में मदद कर सकती है।
