अब क्यों दिखाई नहीं दे रहे 2000 रूपये के नोट, आरबीआई ने किया खुलासा
नई दिल्ली. आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में 2000 के नोट आजकल आपको ज्यादा दिखाई नहीं दे रहे है। तो इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रूपये के नोटों को सिस्टम से धीरे-धीरे वापिस लेना शुरू कर दिया है। नोटबन्दी के ऐलान के बाद वर्ष 2016 में 2000 रूपये का नोट लाया गया था। लेकिन बड़ी वैल्यू का नोट होने के कारण से इसके फेक करेंसी मार्केट में जाने का खतरा भी अधिक रहता है।
2000 रूपये के नोट सिस्टम से कम हो रहे हैं
आरबीआई की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट को देखने से पता चलता है कि रिजर्व बैंक ने धीरे-धीरे 2000 के नोटों को सिस्टम से खींचना शुरू कर दिया है। वित्त वर्ष 2020-2021 के अंत में 2000 रूपये के 245 करोड़ नोट सर्कुलेशन में थे। जबकि इसके एक वर्ष पूर्व तक इनकी संख्या 273.98 करोड़ थी। वैल्यू के रूप में देखें तो मार्च 2021 में 4.9 लाख करोड़ रूपये के 2000 के नोट सिस्टम में थे जबकि मार्च 2020 में इसकी वैल्यू 5.48 लाख करोड़ रूपयेथी हालांकि एक बात साफ है कि रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोटों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, न कोई रोक हैं।
