दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, फैक्टरियां व निर्माण कार्यों को अनुमति

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है और नए मामलों में लगातार कमी देखी जा ही है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया 31 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी।
कंस्ट्रक्शन गतिविधियों व फैक्ट्रियों को खोलने का आदेश
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एलजी की अध्यक्षता में लॉकडाउन खोलने को लेकर मीटिंग हुई। दिल्ली में 31 मई से निर्माण गतिविधियों की बहाली व कारखानों को दोबारा खोलने की अनुमति दी जाएगी। अरविंद ने आगे कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 1.5 प्रतिशत हो गई है लेकिन वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना लोगों की मेहनत का नतीजा है कि दिल्ली में अब कोरोना केस धीरे-धीरे कम हो रहे है। अब धीरे-धीरे अनलॉक करने का समय है लेकिन ऐसा ना हो कि कोरोना से लोग बच जाए और भूखमरी से मर जाए इसलिए अब आर्थिक गतिविधियों को शुरू करना जरूरी है।
जनता के सुझाव और एक्सपर्ट की सलाह से आगे धीरे-धीरे लॉकडाउन खोंलेंग, बशर्ते कोरोना के नए मामले ना बढ़े। हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते है लेकिन अगर कोरोना बढ़ेगा तो फिर बंद करना पड़ेगा। लोगों से अपील करते हुए हम सभी को मिलकर एहतियात बरतना होगा, और अगर जरूरत ना पड़े तो घर से बाहर ना निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *