ग्वालियर में अवैध शराब का व्यापार-पुलिस देख कार छोड़कर भागे

ग्वालियर. पुलिस के सामने अवैध शराब की तस्करी कर ला रहे शराब माफिया मौके से भाग गये। तस्कर कार छोड़कर भाग निकले। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के श्यामबाबा मंदिर के पास बुधवार की रात लगभग 1.45 बजे की है। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। लेकिन हाथ नहीं आये। पुलिस ने कार को जब्त कर तलाशी ली और कार में 270 क्वार्टर मिले।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार ने बताया, बुधवार dh रात सूचना मिली थी कि सेंट्रो कार से अवैध शराब लेकर तस्कर आने वाले हैं। रात्रि गश्त में चेकिंग कर रहे एसआई नरेंद्र छिकारा, एएसआई राजवीर सिंह, आरक्षक जनक, श्रीकृष्ण राठौर, लवकुश, सुरेंद्र सिंह व जितेंद्र जादौन ने सर्चिंग शुरू कर दी। टीम रात करीब पौने दो बजे श्याम बाबा मंदिर के पास पहुंची, तो सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 07 पी 6450 आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार रोकने के लिए इशारा किया, तो चालक ने वाहन भगाना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ से गाय आने पर चालक को कार रोकनी पड़ी। जब तक पुलिस उसके पास आती, वह कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे में लापता हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो कार में 2 बोरियों में करीब 270 क्वार्टर शराब के मिली। पुलिस ने कार व शराब को जब्ती मे ले लिया।
अरूण राठौर की है कार
ऐसा बताया गया है कि कार अरूण राठौर की है। वह पूर्वमें भी कई मामलों में अवैध शराब के साथ पकड़ा जा चुका है। पिछले वर्ष लॉकडाउन में भी उसकी एक कार शराब समेत पकड़ी गयी थी। महाराजपुरा सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया है कि हजीरा थाना पुलिस ने एक कार में शराब पकड़ी गयी है। हालांकि शराब तस्कर भाग निकला है। उसकी तलाश में पुलिस पार्टी रवाना की गयी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *