व्यापारी का बेटा लापता, 25 हजार रूपये लेकर घर से निकला था परिवार वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया
ग्वालियर. मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने व डांट लगाने से नाराज छात्र घर से 25 हजार रूपये लेकर चला गया। छात्र के जाने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की। लेकिन पता नहीं चला। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के दानाओली की है। मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी गयी है।
क्या है पूरा मामला
ज्नकगंज थाना क्षेत्र के दानाओली निवासी राजू गुप्ता कपड़े के व्यापारी है। उनका 16 वर्षीय बेटा 2 दिन पहले मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बेटे को गेम खेलते देकर माता और पिता ने उसे डाटा तो वह घर से बिना बताये चला गया। जब देर शाम तक वापिस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। पता चला कि वह घर से 25 हजार रूपये लेकर निकला है। मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औरे अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुय कर दी गयी है।
