चोरी व महिला के साथ दुष्कर्म की घटना में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
ग्वालियर अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा उक्त घटना में संलिप्त बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एएसपी शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर व एसडीओपी बेहट रवि सोनेरे को निर्देशित किया।
27 मई को थाना प्रभारी बिजौली निरीण् केपी सिंह यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 13/14 मई की दरमियानी रात को थाना बिजौली क्षेत्र स्थित पारसेन रोड जग्गूपुरा में हुई चोरी की घटना तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का एक साथी ग्राम गोपालपुरा जिला मुरैना में छिपा हुआ है। थाना प्रभारी बिजौली द्वारा थाना बल की टीम के साथ रवाना होकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम गोपालपुरा जिला मुरैना की घेराबंदी उक्त बदमाश को धरदबोचा।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों सहित थाना बिजौली क्षेत्र स्थित पारसेन रोड जग्गूपुरा में चोरी घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने यह भी बताया कि 13/14 मई की दरमियानी रात को बिजौली क्षेत्र में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला का दुष्कर्म भी किया था। गिरफ्तार बदमाश से उसके साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका एक साथी वर्तमान में धौलपुर स्थित चंबल नदी के पुल के आगे छुपकर रह रहा है, उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा बदमाश के बताये स्थान पर पहुंच कर सर्चिंग प्रारंभ कीए पुलिस पार्टी को देख कर वहां एक सदिग्ध बदमाश ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों बदमाशों की अलग.अलग तलाशी लेने पर उनके पास से दो 315 बोर के देशी कट्टे मय कारतूस के जप्त किये गये।पुलिस टीम द्वारा दोनों बदमाशों की निशादेही पर फरियादी के घर से चुराया गया फ्रिज व महिला के घर से चुराया गया पर्स भी बरामद कर लिया गया है।उक्त एक बदमाश ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी ग्वालियर में है जिस वजह से वह घटना को अंजाम देकर वही छिपा करते थे। दोनों बदमाशों से चोरी गये अन्य सामान व उनके फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़ गये दोनों बदमाशों पर जिला धौलपुर में भी चोरी व दुष्कर्म के प्रकरण पंजीबद्ध है।
ज्ञात हो कि 13/14 मई की दरमियानी रात को थाना बिजौली क्षेत्र स्थित पारसेन रोड जग्गूपुरा में कुछ अज्ञात चोरफरियादी के घर से फ्रीजए बाइक ण् एवं 03 मोबाइल चोरी कर ले गये थे। जिस की सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान 13/14 की दरमियानी रात को थाना बिजौली क्षेत्र स्थित हरसिद्धपुरम काँलोनी में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा एक महिला से साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी बिजौली द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस बल की टीम बना कर सभी बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
यह घटना को अंजाम देने वालों को टीआई बिजोली केपी सिंह यादव, एएसआई राजवीर यादव, केपी यादव, महिला आरक्षक अर्चना कंषाना, विश्ववीर जाट आदि ने बदमाशों को दबोचने में कामयाबी मिली।
