पश्चिम बंगाल में 15 जून व पंजाब में 10 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों ने अपने यहां लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस क्रम में पश्चिम बंगाल और पंजाब सरकार ने 15 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले बंगाल में 16 से 30 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। अब चूंकि राज्य में रोजाना मिल रहे कोरोना के हजारों मामलों के बाद रोगियों की संख्या पढ़ती जा रही है ऐसे में ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडउन की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया।
पंजाब सरकार ने पाबंदियों को 10 जून तक बढ़ाया
पंजाब सरकार ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना पाबंदियों को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है हालांकि कुछ जगहों पर ढील भी दी गई है। सीएओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी देखने को मिली है जिसकी वजह से प्राइवेट वाहनों में यात्रियों की संख्या सीमा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है इसके साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना केसों में आ रही गिरावट को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वैकल्पिक सर्जरी शुरू करने को कहा है और सभी जीएमसीएच में ओपीडी संचालित करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *