चन्द्रग्रहण 2021 उदय-चद्रग्रहण समाप्त होने के बाद करें यह काम, खत्म होगा बुरा प्रभाव
नई दिल्ली. चन्द्रग्रहण बुधवार की दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकरशाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म हुआ। चन्द्रग्रहण एक विशेष खगोलीय स्थिति होती है जिसे ज्योतिषशास्त्र में खराब माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी वजह से कार्यो में कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है।

ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहण कार्यो में कई तरह विघ्न-बाधायें लेकर आता है। ज्योतिर्विद बिनोद भारद्वाज से जानते हैं कि चन्द्रग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिये ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिये। जिससे जीवन में आने वाली बाधायें दूर हो जाती है।

जीवन में तमाम प्रकार की परेशानी आती रहती है। ज्योति के उपाय से ग्रह-नक्षत्रों की बुरी स्थितियों से बचा जा सकता है। चन्द्रमा की क्रांति प्रकृति को शीतलता प्रदान करती है लेकिन जब चन्द्रग्रहण लगता है तो वायुमण्डल में चन्द्रमा कीकांति का दोष निश्चित रूप से व्यक्ति के मन मस्तिष्क को प्रभावित करता है।![]()
शास्त्रों में चन्द्रमा को मन का कारक कहा गया है। व्यक्ति के बुद्धि-बल को चन्द्रमा ही केन्द्रित करता है। यदि चन्द्रमा के ऊपर ग्रहण लग गया तो हमारे मन-मस्तिष्क और बुद्धि के ऊपर भी ग्रहण लग जाता है। इसे दूर करने के लिये कुछ भी उपाया किये जाने जरूरी हैं।

जैसे ही चन्द्रग्रहण समाप्त हो सबसे पहले स्नान करना चाहिये। स्थान करने से जो हमारे शरीर में बाह्य दोष होता है वह निश्चित रूप से जल के साथ धुल जाता है क्योंकि चन्द्रमका जल की प्रतीक होता है और वह दोष को मिटा देता है।

इसके बाद ऊं नमः शिवाय का जाप करें क्योंकि भगवान शिव चन्द्रमा को अपना ललालट पर धारण करते हैं । शिव चालीसा का पाठ करें और हर हर महादेव का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ायें।
